- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से भिड़े व्यापारी, सरेआम पिटाई से माहौल गरमाया
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से भिड़े व्यापारी, सरेआम पिटाई से माहौल गरमाया
Indore, MP
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। टॉवर चौराहे के पास सपना-संगीता रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास निगमकर्मियों और एक व्यापारी के बीच तीखी झड़प के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि निगमकर्मियों ने व्यापारी की सरेआम दौड़ाकर पिटाई कर दी।
इस दौरान राहगीरों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विवाद के बाद हाथापाई, राहगीरों को भी बनाया निशाना
नगर निगम की टीम मंगलवार को शहरभर में अवैध अतिक्रमण, होर्डिंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने निकली थी। इसी दौरान बैंक के पास एक व्यापारी से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यापारी ने गुस्से में एक निगमकर्मी को धक्का दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद निगमकर्मियों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
बवाल के बीच कई राहगीर भी झगड़े की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
हंगामे के बाद दोनों पक्ष जूनी इंदौर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि मारपीट करने वालों की पहचान की जा सके।
कानूनी कार्रवाई तय, अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने कहा, "घटना में शामिल कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना फुटपाथ कब्जा हटाने की मुहिम को प्रभावित नहीं करेगी और ट्रैफिक सुधार को लेकर निगम की कार्रवाई पूर्ववत जारी रहेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए