ब्यौहारी में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा कोल महाकुंभ: CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजन

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के ब्यौहारी जनपद में 9 जून को कोल समाज के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। यह कोल महाकुंभ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को कोल समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना का महापर्व माना जा रहा है।

कोल समाज को मिलेगी नई पहचान

इस ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा ब्यौहारी के भाजपा विधायक शरद कोल के नेतृत्व में तैयार की गई है। विधायक ने स्वयं मुख्यमंत्री से भेंट कर आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की और इसे कोल समाज के सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताया।

भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में ऐतिहासिक मंच

कोल महाकुंभ महज एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि यह आयोजन कोल समाज की एकता, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनेगा। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के साथ यह सम्मेलन उनकी विचारधारा और संघर्षों को जीवंत रखने का भी प्रयास होगा।

प्रशासन जुटा तैयारियों में

मुख्यमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, मंच सज्जा और पारंपरिक सांस्कृतिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन स्थल को कोल समाज की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप सजाने की योजना है।

प्रदेश में 25 लाख से अधिक कोल समाज की आबादी

विधायक शरद कोल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोल समाज की जनसंख्या 25 लाख से अधिक है, जो रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, जबलपुर और खजुराहो जैसे क्षेत्रों में सघन रूप से निवास करते हैं। मऊगंज जिले में 70–72 हजार और ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 38 हजार से अधिक कोल समाज के लोग रहते हैं। यह समाज भील और गोंड के बाद प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जनजातीय वर्ग है।

विधायक खुद संभाल रहे हैं मोर्चा

इस महाकुंभ की परिकल्पना और संचालन की जिम्मेदारी विधायक शरद कोल ने स्वयं संभाली है। वे जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कोल समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सम्मेलन कोल समाज की गरिमा को नई ऊंचाई देगा और उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ब्यौहारी में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा कोल महाकुंभ: CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजन

Shahdol, MP

कोल समाज को मिलेगी नई पहचान

इस ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा ब्यौहारी के भाजपा विधायक शरद कोल के नेतृत्व में तैयार की गई है। विधायक ने स्वयं मुख्यमंत्री से भेंट कर आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की और इसे कोल समाज के सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताया।

भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में ऐतिहासिक मंच

कोल महाकुंभ महज एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि यह आयोजन कोल समाज की एकता, पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनेगा। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के साथ यह सम्मेलन उनकी विचारधारा और संघर्षों को जीवंत रखने का भी प्रयास होगा।

प्रशासन जुटा तैयारियों में

मुख्यमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, मंच सज्जा और पारंपरिक सांस्कृतिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन स्थल को कोल समाज की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप सजाने की योजना है।

प्रदेश में 25 लाख से अधिक कोल समाज की आबादी

विधायक शरद कोल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोल समाज की जनसंख्या 25 लाख से अधिक है, जो रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, जबलपुर और खजुराहो जैसे क्षेत्रों में सघन रूप से निवास करते हैं। मऊगंज जिले में 70–72 हजार और ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 38 हजार से अधिक कोल समाज के लोग रहते हैं। यह समाज भील और गोंड के बाद प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जनजातीय वर्ग है।

विधायक खुद संभाल रहे हैं मोर्चा

इस महाकुंभ की परिकल्पना और संचालन की जिम्मेदारी विधायक शरद कोल ने स्वयं संभाली है। वे जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कोल समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सम्मेलन कोल समाज की गरिमा को नई ऊंचाई देगा और उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-biggest-kol-mahakumbh-cm-of-the-state-will-be/article-23535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.