‘शाकाहारी बनना जीवन की सबसे बड़ी सफलता’ – एक बार फिर चर्चा में आए IAS नियाज खान

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने शाकाहार को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जो व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने शाकाहारी जीवनशैली को न सिर्फ सराहा, बल्कि उसे इंसान की सबसे बड़ी नैतिक और आध्यात्मिक सफलता बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

आईएएस खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा—

"जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। जीवन में शाकाहारी होना उनकी सबसे बड़ी सफलता है। आप किसी जीव का खून नहीं बहाते, क्या इससे बड़ी कोई बात हो सकती है? जो शाकाहारी बने, उनका जीवन सफल हो गया।"

उनकी इस भावुक पोस्ट में उन्होंने शाकाहारी लोगों के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान जताया, जिसे यूजर्स ने खूब शेयर और लाइक किया।

अक्सर बयानों से रहते हैं चर्चा में

आईएएस नियाज खान अपने तीखे और साफ-सपाट बयानों के लिए जाने जाते हैं। चाहे सामाजिक मुद्दे हों या धार्मिक विचार, वे खुलकर अपनी राय रखते हैं। इससे पहले वे 'ब्राह्मण द ग्रेट' नामक पुस्तक लिखकर भी चर्चा में आए थे, जिसमें उन्होंने सनातन संस्कृति और ब्राह्मण समाज की महानता को रेखांकित किया था। इस पर खासा विवाद भी खड़ा हुआ था।

कौन हैं नियाज खान?

नियाज खान मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और वे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में थे, जहां से उन्हें प्रमोशन के जरिए आईएएस कैडर में शामिल किया गया।
खास बात यह है कि वे अब तक सात नॉवेल लिख चुके हैं। उनकी एक चर्चित किताब पर आधारित 'आश्रम' वेब सीरीज भी बनाई गई थी, हालांकि उन्हें क्रेडिट नहीं दिए जाने पर उन्होंने निर्माता पर कानूनी कार्रवाई भी की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

‘शाकाहारी बनना जीवन की सबसे बड़ी सफलता’ – एक बार फिर चर्चा में आए IAS नियाज खान

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने शाकाहार को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दिया है, जो व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने शाकाहारी जीवनशैली को न सिर्फ सराहा, बल्कि उसे इंसान की सबसे बड़ी नैतिक और आध्यात्मिक सफलता बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

आईएएस खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा—

"जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। जीवन में शाकाहारी होना उनकी सबसे बड़ी सफलता है। आप किसी जीव का खून नहीं बहाते, क्या इससे बड़ी कोई बात हो सकती है? जो शाकाहारी बने, उनका जीवन सफल हो गया।"

उनकी इस भावुक पोस्ट में उन्होंने शाकाहारी लोगों के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान जताया, जिसे यूजर्स ने खूब शेयर और लाइक किया।

अक्सर बयानों से रहते हैं चर्चा में

आईएएस नियाज खान अपने तीखे और साफ-सपाट बयानों के लिए जाने जाते हैं। चाहे सामाजिक मुद्दे हों या धार्मिक विचार, वे खुलकर अपनी राय रखते हैं। इससे पहले वे 'ब्राह्मण द ग्रेट' नामक पुस्तक लिखकर भी चर्चा में आए थे, जिसमें उन्होंने सनातन संस्कृति और ब्राह्मण समाज की महानता को रेखांकित किया था। इस पर खासा विवाद भी खड़ा हुआ था।

कौन हैं नियाज खान?

नियाज खान मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और वे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में थे, जहां से उन्हें प्रमोशन के जरिए आईएएस कैडर में शामिल किया गया।
खास बात यह है कि वे अब तक सात नॉवेल लिख चुके हैं। उनकी एक चर्चित किताब पर आधारित 'आश्रम' वेब सीरीज भी बनाई गई थी, हालांकि उन्हें क्रेडिट नहीं दिए जाने पर उन्होंने निर्माता पर कानूनी कार्रवाई भी की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-biggest-success-of-life-to-become-vegetarian-ias/article-17697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.