दर्शन के लिए निकले दंपती की बाइक बनी काल, साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत

मऊगंज (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मऊगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया, दंपती गंभीर घायल हैं।

मऊगंज जिले में रविवार की सुबह एक सड़क हादसा लोगों को झकझोर कर रख दिया। नईगढ़ी-मऊगंज रोड पर लालगंज तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में 19 साल का एक युवक मौके पर ही जान गंवा बैठा। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार लगभग 6 फीट तक उछल गया और करीब 25 फीट दूर सड़क पर गिरा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, डिहिया गांव का सुभाष कुमार साकेत उर्फ नीलू रविवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे सीधे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक की गति काफी अधिक थी, जिससे सुभाष कई फीट उछलता नजर आया। सड़क पर गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कुछ लोग तत्काल एम्बुलेंस बुलाने में जुट गए, जबकि कुछ घायल को संभालने लगे, लेकिन सुभाष की हालत बेहद गंभीर थी। उसे नईगढ़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में बाइक चला रहा रहीश साहू और उसकी पत्नी प्रीति साहू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहले उन्हें नईगढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि रहीश अपनी पत्नी को लेकर हिनौती गांव स्थित ससुराल से अष्टभुजा धाम दर्शन के लिए जा रहा था जब यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लोग इकट्ठा हो गए थे और कई लोग CCTV फुटेज देखने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि अगर बाइक की गति कम होती, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के मुताबिक, सोमवार को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे का फुटेज मिला है और इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2026 By Rohit.P

दर्शन के लिए निकले दंपती की बाइक बनी काल, साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत

मऊगंज (म.प्र.)

मऊगंज जिले में रविवार की सुबह एक सड़क हादसा लोगों को झकझोर कर रख दिया। नईगढ़ी-मऊगंज रोड पर लालगंज तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में 19 साल का एक युवक मौके पर ही जान गंवा बैठा। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार लगभग 6 फीट तक उछल गया और करीब 25 फीट दूर सड़क पर गिरा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, डिहिया गांव का सुभाष कुमार साकेत उर्फ नीलू रविवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे सीधे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक की गति काफी अधिक थी, जिससे सुभाष कई फीट उछलता नजर आया। सड़क पर गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कुछ लोग तत्काल एम्बुलेंस बुलाने में जुट गए, जबकि कुछ घायल को संभालने लगे, लेकिन सुभाष की हालत बेहद गंभीर थी। उसे नईगढ़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में बाइक चला रहा रहीश साहू और उसकी पत्नी प्रीति साहू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहले उन्हें नईगढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि रहीश अपनी पत्नी को लेकर हिनौती गांव स्थित ससुराल से अष्टभुजा धाम दर्शन के लिए जा रहा था जब यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लोग इकट्ठा हो गए थे और कई लोग CCTV फुटेज देखने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि अगर बाइक की गति कम होती, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के मुताबिक, सोमवार को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे का फुटेज मिला है और इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bike-of-the-couple-who-went-out-for-darshan/article-53735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.