ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का महा उपवास, भाजपा ने बताया अस्तित्व की लड़ाई

Gwalior, MP

हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को 6 घंटे का महा उपवास किया। इस उपवास के मंच से न सिर्फ भाजपा पर तीखे हमले हुए, बल्कि कुछ नेताओं के अमर्यादित बयान भी सुर्खियों में आ गए। वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश करार दिया।

कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन और तीखे बयान

ग्वालियर में हुए उपवास कार्यक्रम में PCC चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद रहे। मंच से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "अगर अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगेगी तो क्या गोडसे की लगेगी?" उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे खुद प्रतिमा स्थापित करें, अन्यथा “जनता का सैलाब” उन्हें नहीं छोड़ेगा।

 “जब मौका आए, तब मोदी-भागवत की मूर्ति लगाना”

सज्जन वर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब तुम्हारा वक्त आए, तब तुम मोदी और भागवत की मूर्ति लगा लेना।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बाबा साहब का दिखावटी सम्मान करते हैं, जबकि उनकी विचारधारा से असहमत हैं।

 RSS पर विधायक का हमला: “लठ मारकर भगाता हूं”

श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में आरएसएस के कार्यकर्ताओं को “लठ मारकर भगाते” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS की सोच तिरंगे के स्थान पर भगवा फहराने की है, और वे भारत में एक नया शासन थोपना चाहते हैं।

 जीतू पटवारी बोले: अंतिम सांस तक संविधान की रक्षा

मंच से पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने खून की अंतिम बूंद तक संविधान की रक्षा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर अंबेडकर की मृत्यु को लेकर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया।

 BJP से पूछे सवाल, लगाया "संविधान जलाने" का आरोप

पटवारी ने भाजपा पर कई सवाल दागे—“12 राज्यों की सरकारें क्यों गिराईं?”, “सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों की?”, “RSS ने संविधान की प्रति क्यों जलाई?” उन्होंने कहा कि भाजपा को संविधान में अपने योगदान की सच्चाई जनता को बतानी चाहिए।

  भाजपा का पलटवार: "कांग्रेस का अस्तित्व संकट में"

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस के उपवास को सियासी स्टंट करार देते हुए कहा कि "अंबेडकर की प्रतिमा के नाम पर कांग्रेस अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का महा उपवास, भाजपा ने बताया अस्तित्व की लड़ाई

Gwalior, MP

कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन और तीखे बयान

ग्वालियर में हुए उपवास कार्यक्रम में PCC चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद रहे। मंच से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "अगर अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगेगी तो क्या गोडसे की लगेगी?" उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे खुद प्रतिमा स्थापित करें, अन्यथा “जनता का सैलाब” उन्हें नहीं छोड़ेगा।

 “जब मौका आए, तब मोदी-भागवत की मूर्ति लगाना”

सज्जन वर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब तुम्हारा वक्त आए, तब तुम मोदी और भागवत की मूर्ति लगा लेना।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बाबा साहब का दिखावटी सम्मान करते हैं, जबकि उनकी विचारधारा से असहमत हैं।

 RSS पर विधायक का हमला: “लठ मारकर भगाता हूं”

श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में आरएसएस के कार्यकर्ताओं को “लठ मारकर भगाते” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS की सोच तिरंगे के स्थान पर भगवा फहराने की है, और वे भारत में एक नया शासन थोपना चाहते हैं।

 जीतू पटवारी बोले: अंतिम सांस तक संविधान की रक्षा

मंच से पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने खून की अंतिम बूंद तक संविधान की रक्षा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर अंबेडकर की मृत्यु को लेकर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया।

 BJP से पूछे सवाल, लगाया "संविधान जलाने" का आरोप

पटवारी ने भाजपा पर कई सवाल दागे—“12 राज्यों की सरकारें क्यों गिराईं?”, “सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों की?”, “RSS ने संविधान की प्रति क्यों जलाई?” उन्होंने कहा कि भाजपा को संविधान में अपने योगदान की सच्चाई जनता को बतानी चाहिए।

  भाजपा का पलटवार: "कांग्रेस का अस्तित्व संकट में"

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस के उपवास को सियासी स्टंट करार देते हुए कहा कि "अंबेडकर की प्रतिमा के नाम पर कांग्रेस अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bjps-fasting-on-the-ambedkar-statue-dispute-in-gwalior/article-25526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.