सागर में रिश्तों का खून: शराबी मामा ने सोते समय सब्बल से भांजे की हत्या की

Sagar, MP

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित छिरारी गांव में गुरुवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक शराबी मामा ने अपने ही भांजे की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त भांजा आंगन में सो रहा था। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाली देने पर डांटकर भगाया, लौटकर कर दिया हमला

मृतक की पहचान 28 वर्षीय गोलू उर्फ गौतम प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे गोलू घर में खाना खा रहा था, तभी उसका मामा बबलू प्रजापति शराब के नशे में पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। गोलू ने विरोध कर उसे डांटते हुए घर से भगा दिया।

खाना खाने के बाद गोलू आंगन में चारपाई पर सो गया। इसी दौरान रात में बबलू लोहे की सब्बल लेकर चुपचाप आया और गोलू के सिर व चेहरे पर दो-तीन बार जोरदार वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल गोलू की चीखें सुनकर उसकी मां हल्लीबाई बाहर दौड़ी और शोर मचाया।

लोगों को देखकर भागा आरोपी

मां के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी बबलू भाग गया। घायल गोलू को तुरंत रहली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया। बीएमसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सागर में रिश्तों का खून: शराबी मामा ने सोते समय सब्बल से भांजे की हत्या की

Sagar, MP

गाली देने पर डांटकर भगाया, लौटकर कर दिया हमला

मृतक की पहचान 28 वर्षीय गोलू उर्फ गौतम प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे गोलू घर में खाना खा रहा था, तभी उसका मामा बबलू प्रजापति शराब के नशे में पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। गोलू ने विरोध कर उसे डांटते हुए घर से भगा दिया।

खाना खाने के बाद गोलू आंगन में चारपाई पर सो गया। इसी दौरान रात में बबलू लोहे की सब्बल लेकर चुपचाप आया और गोलू के सिर व चेहरे पर दो-तीन बार जोरदार वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल गोलू की चीखें सुनकर उसकी मां हल्लीबाई बाहर दौड़ी और शोर मचाया।

लोगों को देखकर भागा आरोपी

मां के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी बबलू भाग गया। घायल गोलू को तुरंत रहली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया। बीएमसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-blood-of-relationships-in-the-ocean-killed-nephew-with/article-24905

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.