- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में खदान से मिले दो मासूमों के शव, पानी भरने निकले थे, वापस नहीं लौटे
भोपाल में खदान से मिले दो मासूमों के शव, पानी भरने निकले थे, वापस नहीं लौटे
Bhopal, MP
राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दो मासूम बच्चों के शव पानी से भरी एक खदान में तैरते हुए मिले। दोनों बच्चे रविवार सुबह से लापता थे। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय मोहित और 9 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो आपस में कजिन भाई थे।
पानी भरने का कहकर निकले थे, नहीं लौटे वापस
परिजनों के अनुसार, मोहित अपनी बुआ के घर कुछ दिन पहले आया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह केशव के साथ यह कहकर निकला कि हैंडपंप से पानी भरने जा रहे हैं। लेकिन काफी देर तक जब दोनों लौटे नहीं, तो घरवालों ने खुद उनकी तलाश शुरू कर दी।
खदान के पानी में तैरते मिले शव
कई घंटों की खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों के शव सूखी सेवनिया इलाके की एक पुरानी खदान में पानी के भीतर तैरते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा।
हादसा या कुछ और? जांच जारी
परिजनों और पुलिस दोनों ही इस घटना को लेकर आशंकित हैं। बच्चों के चाचा कमलेश भारती ने कहा, “बच्चों की तलाश तो हमने आधे घंटे बाद ही शुरू कर दी थी। खदान में गिट्टियां और पत्थर पड़े रहते हैं, वहां बच्चे कैसे पहुंचे यह समझ से परे है।” थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी के अनुसार, “फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, हर एंगल से जांच की जा रही है।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए