इछावर: झरने में डूबे हैदराबाद के दो छात्रों के शव बरामद, मानसून सीजन में अब तक 7 मौतें

Ichhawar, MP

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में स्थित भेरूखो वॉटरफॉल में डूबे हैदराबाद के दो छात्रों के शव आज सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिए गए।

यह हादसा रविवार शाम उस समय हुआ, जब वीआईटी कॉलेज के पांच छात्र बाइक से जंगल के अंदर बने वॉटरफॉल पर नहाने पहुंचे थे। हादसे में दो छात्र लापता हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए रात भर रेस्क्यू अभियान चला, और अंततः सोमवार सुबह दोनों की लाशें बरामद हुईं।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल देवास वन मंडल की सीमा में आता है, जिसके कारण देवास और सीहोर दोनों जिलों की पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद रही। मृतक छात्रों की पहचान सिन्मुक और हेमंत के रूप में हुई है, जो दोनों हैदराबाद के रहने वाले थे।

मनाही के बावजूद बढ़ रहे हादसे

पिछले 15 दिनों में सीहोर जिले में जल स्रोतों में यह तीसरा बड़ा हादसा है। अब तक मानसून सीजन में 7 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे तेज बहाव वाले प्राकृतिक जल स्रोतों, झरनों और नदी-नालों से दूर रहें, लेकिन इसके बावजूद युवा वर्ग रोमांच की चाह में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

हादसे का विवरण

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पांच छात्र — नरेंद्र (जामनगर, गुजरात), वामासी, ललित, सिन्मुक और हेमंत (सभी हैदराबाद निवासी) — रविवार शाम लगभग 5 बजे भेरूखो वॉटरफॉल पहुंचे थे। नहाते समय सिन्मुक और हेमंत पानी के तेज बहाव में बह गए। अन्य दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी रोकी गई, लेकिन सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बरामद किए गए।

पुलिस अब यह तय कर रही है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देवास जिले में कराई जाएगी या सीहोर में। इस हादसे ने एक बार फिर मानसून में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इछावर: झरने में डूबे हैदराबाद के दो छात्रों के शव बरामद, मानसून सीजन में अब तक 7 मौतें

Ichhawar, MP

यह हादसा रविवार शाम उस समय हुआ, जब वीआईटी कॉलेज के पांच छात्र बाइक से जंगल के अंदर बने वॉटरफॉल पर नहाने पहुंचे थे। हादसे में दो छात्र लापता हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए रात भर रेस्क्यू अभियान चला, और अंततः सोमवार सुबह दोनों की लाशें बरामद हुईं।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल देवास वन मंडल की सीमा में आता है, जिसके कारण देवास और सीहोर दोनों जिलों की पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद रही। मृतक छात्रों की पहचान सिन्मुक और हेमंत के रूप में हुई है, जो दोनों हैदराबाद के रहने वाले थे।

मनाही के बावजूद बढ़ रहे हादसे

पिछले 15 दिनों में सीहोर जिले में जल स्रोतों में यह तीसरा बड़ा हादसा है। अब तक मानसून सीजन में 7 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे तेज बहाव वाले प्राकृतिक जल स्रोतों, झरनों और नदी-नालों से दूर रहें, लेकिन इसके बावजूद युवा वर्ग रोमांच की चाह में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

हादसे का विवरण

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पांच छात्र — नरेंद्र (जामनगर, गुजरात), वामासी, ललित, सिन्मुक और हेमंत (सभी हैदराबाद निवासी) — रविवार शाम लगभग 5 बजे भेरूखो वॉटरफॉल पहुंचे थे। नहाते समय सिन्मुक और हेमंत पानी के तेज बहाव में बह गए। अन्य दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी रोकी गई, लेकिन सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बरामद किए गए।

पुलिस अब यह तय कर रही है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देवास जिले में कराई जाएगी या सीहोर में। इस हादसे ने एक बार फिर मानसून में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bodies-of-two-students-of-hyderabad-immersed-in-ichhawar/article-29064

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.