बेडरूम की खिड़की खोलते पत्नी के उड़े होश, फंदे से लटक रहा था कांस्टेबल पति का शव

Dhar, MP

मध्य प्रदेश के धार जिले राजगढ़  पुलिस थाने पर पदस्थ एक आरक्षक ने लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ इस मकान में किराए से रहता था। मृतक जवान जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने पर पदस्थ था। मामले में राजगढ़ थाना पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ में पुलिस थाने पर पदस्थ आरक्षक अजय बामनिया उम्र 29 वर्ष ने अपने किराए के मकान में बेडरूम में पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आरक्षक अजय रात्रि करीब 12 बजे ड्यूटी कर राजगढ़ के लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित अपने किराए के मकान में गया और बैडरूम में जाकर सो गया था। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई। जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार तथा राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान भी मौके पर पहुंचे।आरक्षक मूलतः झाबुआ जिले के पारा के ग्राम दौलतपुरा का रहने वाला था। राजगढ़ में पत्नी मनीषा व करीब 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ किराए के मकान में रहता था। आरक्षक की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। आरक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल राजगढ़ थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बेडरूम की खिड़की खोलते पत्नी के उड़े होश, फंदे से लटक रहा था कांस्टेबल पति का शव

Dhar, MP

मध्य प्रदेश के धार जिले राजगढ़  पुलिस थाने पर पदस्थ एक आरक्षक ने लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ इस मकान में किराए से रहता था। मृतक जवान जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने पर पदस्थ था। मामले में राजगढ़ थाना पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ में पुलिस थाने पर पदस्थ आरक्षक अजय बामनिया उम्र 29 वर्ष ने अपने किराए के मकान में बेडरूम में पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आरक्षक अजय रात्रि करीब 12 बजे ड्यूटी कर राजगढ़ के लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित अपने किराए के मकान में गया और बैडरूम में जाकर सो गया था। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई। जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार तथा राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान भी मौके पर पहुंचे।आरक्षक मूलतः झाबुआ जिले के पारा के ग्राम दौलतपुरा का रहने वाला था। राजगढ़ में पत्नी मनीषा व करीब 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ किराए के मकान में रहता था। आरक्षक की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। आरक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल राजगढ़ थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-constable-husband-was-hanging-from-the/article-15864

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.