- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खरगोन में बावड़ी से मिला लापता युवक का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेकरी कर्मचारी
खरगोन में बावड़ी से मिला लापता युवक का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेकरी कर्मचारी
Khargone, MP
खरगोन शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे स्थित पुरानी बावड़ी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय वसीम उर्फ चीकू मिर्जा के रूप में हुई, जो बीते 1 जुलाई से लापता था और मियामान मोहल्ला का निवासी था।
वसीम के परिजनों ने बताया कि वह मोहन टॉकीज क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुका था। वसीम खरगोन की एक बेकरी में कर्मचारी के रूप में काम करता था।
स्थानीय लोगों ने देखा शव, पुलिस ने पहुंचकर निकाला बाहर
शुक्रवार सुबह क्षेत्रवासियों ने बावड़ी में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बावड़ी पहले भी बन चुकी है हादसों का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के पीछे स्थित करीब 25 फीट गहरी यह बावड़ी पहले भी कई हादसों का कारण बन चुकी है। वर्तमान में इसमें लगभग 6 फीट पानी भरा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से बावड़ी को ढंकने या सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।
कोई संदेह नहीं, मर्ग कायम कर जांच जारी
कोतवाली पुलिस के एसआई राजेंद्र सिरसाठ ने बताया कि युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट पहले से दर्ज थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल परिजनों को किसी पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए