पेड़ पर लटका मिला छह बच्चों की मां का शव: रायसेन में 10 दिन से लापता थी महिला, पति से कहासुनी के बाद मायके गई थी

Raisen, MP

सलामतपुर क्षेत्र में जंगल के पेड़ से लटका मिला शव, बदबू से हुआ खुलासा; पुलिस को आत्महत्या की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

 रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान राजीव नगर निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मीबाई पति महेश सपेरा के रूप में हुई है। वह पिछले 10 दिनों से लापता थी। महिला के छह छोटे बच्चे हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीबाई अपने परिवार के साथ दाहिडा कोली खेड़ा इलाके में पहाड़ी किनारे बने अस्थायी टपरे में रह रही थीं। वे लोग वहां धान काटने का काम कर रहे थे। बताया गया कि 2 नवंबर को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद लक्ष्मीबाई अपने मायके चली गई थीं। बाद में उन्होंने मायके से पति के पास लौटने की बात कही, लेकिन वह दोबारा घर नहीं पहुंचीं।

परिवार ने काफी खोजबीन की, पर जब कोई पता नहीं चला तो 3 नवंबर को सलामतपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार तलाश में थी। सोमवार सुबह महिला के देवर जंगल की तरफ गए तो उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। पास जाकर देखने पर उन्होंने पेड़ से लटका शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारकर सांची सिविल अस्पताल भेजा गया। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

मृतका के छह बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की उम्र बहुत कम बताई जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि लक्ष्मीबाई का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा कदम उठाने की कल्पना नहीं की थी। पुलिस अब पति और मायके पक्ष दोनों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी रघुवंशी ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अगर मामले में कोई साजिश या हिंसा का संकेत मिलता है, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-mother-of-six-children-was-found/article-37509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.