3 दिनों से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला, एग्जाम बिगड़ने से थी परेशान

Chatarpur, MP

एमपी पीएससी मेंस परीक्षा की वजह से परेशान चल रही थी छात्रा, 21 फरवरी से थी लापता

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 दिनों से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला. मृतका 21 फरवरी की सुबह घर से लापता हुई थी. घर वालों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था, जिसके बाद कोतवाली थाना में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. वहीं, सोमवार को छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई.

डिप्रेशन में थी छात्रा

दरअसल, टोरिया मोहल्ले में रहने वाली तिलक वर्मा (26) का शव कुएं से बरामद हुआ है. मृतका तिलक वर्मा की मां चंपा देवी ने कहा, " बेटी तिलक पढ़ाई में होशियार थी. वह बीएससी पास कर चुकी थी और एमपी पीएससी की प्री परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी थी. लेकिन मेंस में एक पेपर बिगड़ गया था, इसके बाद वह कुछ समय से डिप्रेशन में थी. उसका जिला अस्पताल में इलाज भी कराया था."

सीसीटीवी फुटेज से घटनास्थल तक पहुंची पुलिस

जब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी और टोरिया मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो छात्रा कुएं की ओर जाते दिखाई दी, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से कुएं में छानबीन की तो छात्रा का शव कुएं में उतराता मिला. शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामले में आत्महत्या की बात कही जा रही है. वहीं, पूरे मामले पर टीआई अरविंद्र कुजूर ने कहा, "मृतका का शव कुएं से बरामद हुआ है. पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

3 दिनों से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला, एग्जाम बिगड़ने से थी परेशान

Chatarpur, MP

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 दिनों से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला. मृतका 21 फरवरी की सुबह घर से लापता हुई थी. घर वालों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था, जिसके बाद कोतवाली थाना में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. वहीं, सोमवार को छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई.

डिप्रेशन में थी छात्रा

दरअसल, टोरिया मोहल्ले में रहने वाली तिलक वर्मा (26) का शव कुएं से बरामद हुआ है. मृतका तिलक वर्मा की मां चंपा देवी ने कहा, " बेटी तिलक पढ़ाई में होशियार थी. वह बीएससी पास कर चुकी थी और एमपी पीएससी की प्री परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी थी. लेकिन मेंस में एक पेपर बिगड़ गया था, इसके बाद वह कुछ समय से डिप्रेशन में थी. उसका जिला अस्पताल में इलाज भी कराया था."

सीसीटीवी फुटेज से घटनास्थल तक पहुंची पुलिस

जब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी और टोरिया मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो छात्रा कुएं की ओर जाते दिखाई दी, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से कुएं में छानबीन की तो छात्रा का शव कुएं में उतराता मिला. शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामले में आत्महत्या की बात कही जा रही है. वहीं, पूरे मामले पर टीआई अरविंद्र कुजूर ने कहा, "मृतका का शव कुएं से बरामद हुआ है. पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-student-missing-in-chhatarpur-for-3/article-11591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.