सिवनी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गमछे से बनी थी फांसी, पहचान अब तक अज्ञात

Seoni, MP

जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकल खापा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला।

 यह सनसनीखेज घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे और उन्होंने पेड़ से झूलता शव देखा।

सूचना मिलते ही डूंडा सिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना हो सकता है और युवक ने काले रंग की जीन्स और काली टी-शर्ट पहनी हुई थी। शव गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव की हालत देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी।

थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आस-पास के थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी मंगाई गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस से संपर्क करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सिवनी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गमछे से बनी थी फांसी, पहचान अब तक अज्ञात

Seoni, MP

 यह सनसनीखेज घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे और उन्होंने पेड़ से झूलता शव देखा।

सूचना मिलते ही डूंडा सिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना हो सकता है और युवक ने काले रंग की जीन्स और काली टी-शर्ट पहनी हुई थी। शव गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव की हालत देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी।

थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और आस-पास के थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी मंगाई गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस से संपर्क करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a/article-29882

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.