खेत के बीच पेड़ पर मिला सड़ी हालत में युवक का शव

Burhanpur, MP

नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम डवाली खुर्द में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों के बीच एक ऊंचे पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला।

शव की स्थिति सड़ी-गली होने के कारण आसपास के लोग भी उसे बीते पांच-छह दिनों से देख नहीं पाए थे। गुरुवार को एक ग्रामीण की नजर अचानक उस पेड़ की ऊंचाई पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।

शव लगभग 20 से 25 फीट ऊंचाई पर पेड़ की डाल पर लटका था, जिससे यह सामान्य निगाहों से ओझल बना रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेपानगर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी उम्र का भी अनुमान नहीं लगाया जा सका है। शव पूरी तरह से खराब हालत में है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और संभवतः पहचान की कड़ी मिल सकेगी।

फिलहाल, शव की तस्वीरों और विवरण को अन्य थानों व लापता रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खेत के बीच पेड़ पर मिला सड़ी हालत में युवक का शव

Burhanpur, MP

शव की स्थिति सड़ी-गली होने के कारण आसपास के लोग भी उसे बीते पांच-छह दिनों से देख नहीं पाए थे। गुरुवार को एक ग्रामीण की नजर अचानक उस पेड़ की ऊंचाई पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।

शव लगभग 20 से 25 फीट ऊंचाई पर पेड़ की डाल पर लटका था, जिससे यह सामान्य निगाहों से ओझल बना रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेपानगर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी उम्र का भी अनुमान नहीं लगाया जा सका है। शव पूरी तरह से खराब हालत में है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और संभवतः पहचान की कड़ी मिल सकेगी।

फिलहाल, शव की तस्वीरों और विवरण को अन्य थानों व लापता रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-young-man-found-in-a-rotten/article-28685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.