शाजापुर में युवक का शव कुएं में मिला: सट्टेबाजी के चलते मानसिक दबाव में था

Shajapur,MP

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे में शुक्रवार सुबह एक खेत के कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मक्सी के मंसूरी मोहल्ला निवासी सलीम पिता पीर खान (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है।

सलीम पिछले तीन दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

कुएं में मिला शव, खेत मालिक ने दी सूचना

घटना सुबह तब सामने आई जब एक खेत मालिक ने अपने खेत के कुएं में शव देखा और तत्काल मक्सी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया।

परिजन बोले- सटोरियों ने मानसिक रूप से किया प्रताड़ित

मृतक के भाई यूसुफ खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सलीम को मक्सी और झोंकर इलाके के कुछ सटोरियों ने सट्टेबाजी में फंसा दिया था। उस पर लगातार धमकियां देकर करीब 6 से 7 लाख रुपए वसूल लिए गए थे।

परिजनों के मुताबिक, कुछ माह पहले भी जब सलीम पर दबाव डाला गया था, तब 50 हजार रुपए सटोरियों को दिए गए, और उस वक्त उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके बावजूद धमकियां बंद नहीं हुईं।

तीन दिन पहले दिया था 25 हजार, फिर हुआ लापता

परिजनों का दावा है कि घटना से तीन दिन पहले सलीम ने जलालपुर चौकी क्षेत्र में झोंकर के एक सटोरी को 25 हजार रुपए नकद दिए थे, इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा। परिजनों को आशंका है कि इसी मानसिक दबाव और कर्ज के चलते सलीम ने आत्मघाती कदम उठाया या उसके साथ कोई साजिश रची गई।

पुलिस ने कहा- सभी पहलुओं की होगी जांच

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के सट्टेबाजी व धमकियों से जुड़े आरोप दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी, चाहे वह आत्महत्या हो या हत्या की साजिश।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शाजापुर में युवक का शव कुएं में मिला: सट्टेबाजी के चलते मानसिक दबाव में था

Shajapur,MP

सलीम पिछले तीन दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

कुएं में मिला शव, खेत मालिक ने दी सूचना

घटना सुबह तब सामने आई जब एक खेत मालिक ने अपने खेत के कुएं में शव देखा और तत्काल मक्सी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया।

परिजन बोले- सटोरियों ने मानसिक रूप से किया प्रताड़ित

मृतक के भाई यूसुफ खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सलीम को मक्सी और झोंकर इलाके के कुछ सटोरियों ने सट्टेबाजी में फंसा दिया था। उस पर लगातार धमकियां देकर करीब 6 से 7 लाख रुपए वसूल लिए गए थे।

परिजनों के मुताबिक, कुछ माह पहले भी जब सलीम पर दबाव डाला गया था, तब 50 हजार रुपए सटोरियों को दिए गए, और उस वक्त उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके बावजूद धमकियां बंद नहीं हुईं।

तीन दिन पहले दिया था 25 हजार, फिर हुआ लापता

परिजनों का दावा है कि घटना से तीन दिन पहले सलीम ने जलालपुर चौकी क्षेत्र में झोंकर के एक सटोरी को 25 हजार रुपए नकद दिए थे, इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा। परिजनों को आशंका है कि इसी मानसिक दबाव और कर्ज के चलते सलीम ने आत्मघाती कदम उठाया या उसके साथ कोई साजिश रची गई।

पुलिस ने कहा- सभी पहलुओं की होगी जांच

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के सट्टेबाजी व धमकियों से जुड़े आरोप दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी, चाहे वह आत्महत्या हो या हत्या की साजिश।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-young-man-in-shajapur-was-under/article-27332

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.