- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उमरिया रेलवे ट्रैक पर सनसनी : युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
उमरिया रेलवे ट्रैक पर सनसनी : युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
umariya, MP
जिले के महरोई स्टेशन के पास मंगलवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवती का सिर धड़ से अलग मिला। सुबह करीब 4 बजे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शव देखकर तुरंत अमरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी।
अमरपुर चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति ने बताया कि मृतकों की पहचान करिश्मा कोल (18) पुत्री हल्के कोल और भारत कोल (21) पुत्र अशोक कोल, निवासी खेरवा गांव के रूप में हुई है। दोनों बीते दो दिनों से स्टेशन के आसपास देखे जा रहे थे।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही समाज और एक ही गांव के रहने वाले थे। परिजनों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरपुर अस्पताल भिजवाया गया।
मजदूरी और खेती से जुड़े परिवार
मृतक युवक और युवती दोनों ही किसान परिवार से थे। घर की आजीविका में मदद के लिए वे खेती और मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए