- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छतरपुर में नाले में मिला युवक का शव, बाइक भी मिली साथ; पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर में नाले में मिला युवक का शव, बाइक भी मिली साथ; पुलिस जांच में जुटी
Chhatarpur, MP
जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर रोड पर स्थित दक्ष कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव बाइक सहित नाले में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और ना ही यह स्पष्ट हो सका है कि यह हादसा है या कोई आपराधिक वारदात।
सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नाले में बाइक समेत एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के नजदीक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक नाले में कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या कारण रहा।
यह घटना क्षेत्र में आशंका और चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए