इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटका मिला, परिवार को सुबह चाय के लिए बुलाने पर चला पता

Seoni, MP

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बस्ती में बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सक्षम सेन के रूप में हुई है, जो जबलपुर के श्रीराम कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह उसकी मां ने चाय बनाकर पिता कैलाश सेन से कहा कि वे बेटे को चाय पीने के लिए ऊपर के कमरे से बुला लें। जब पिता ऊपर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सक्षम पंखे की रॉड से फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने जानकारी दी कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर गई है। परिजन और पड़ोसी सक्षम के व्यवहार में किसी असामान्यता की बात नहीं बता पा रहे हैं। युवक के मोबाइल और निजी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटका मिला, परिवार को सुबह चाय के लिए बुलाने पर चला पता

Seoni, MP

घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह उसकी मां ने चाय बनाकर पिता कैलाश सेन से कहा कि वे बेटे को चाय पीने के लिए ऊपर के कमरे से बुला लें। जब पिता ऊपर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सक्षम पंखे की रॉड से फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने जानकारी दी कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर गई है। परिजन और पड़ोसी सक्षम के व्यवहार में किसी असामान्यता की बात नहीं बता पा रहे हैं। युवक के मोबाइल और निजी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-an-engineering-student-was-found-hanging-from/article-29246

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.