रूस में सड़क हादसे का शिकार हुई छात्रा सृष्टि का शव पहुंचा गृह नगर मैहर, CM का प्रयास रहा सफल

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS स्टूडेंट की रूस में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी. उसके बाद मध्यप्रदेश सरकार इस बेटी के पार्थिव शरीर को जल्द परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से मांगी थी. आज सृष्टि का पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है.

रूस (Russia) में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर (Maihar) की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी. मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर सृष्टि का शव (Dead Body) भारत (India)लाया गया है. डेड बॉडी पहले दिल्ली पहुंची थी उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लायी गई. मैहर में सृष्टि का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस के उफा में बश्किर स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष की मेडिकल छात्रा थी जिसकी सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई थी.

सीएम ने शेयर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि रूस में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ राम कुमार शर्मा की कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था. मध्यप्रदेश सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से प्रयासरत थी. आज सृष्टि बिटिया का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा. दिल्ली से मध्य प्रदेश शासन की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया गया.

मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मैं गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्ययात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे." 
 
कैसे हुआ था हादसा?

सृष्टि छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उनकी कार का एक पहिया निकल गया था और कार का दरवाजा खुल गया, जिससे सृष्टि सड़क पर गिर गई. इस हादसे में सृष्टि की मौत हो गई थी, मैहर की उसकी एक सहपाठी जोया के माध्यम से इस हादसे की जानकारी उसके परिवार तक पहुंची. सृष्टि के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रयास किए, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया. यह प्रयास सफल हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2024 By दैनिक जागरण

रूस में सड़क हादसे का शिकार हुई छात्रा सृष्टि का शव पहुंचा गृह नगर मैहर, CM का प्रयास रहा सफल

JAGRAN DESK

रूस (Russia) में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर (Maihar) की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी. मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर सृष्टि का शव (Dead Body) भारत (India)लाया गया है. डेड बॉडी पहले दिल्ली पहुंची थी उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लायी गई. मैहर में सृष्टि का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस के उफा में बश्किर स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष की मेडिकल छात्रा थी जिसकी सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई थी.

सीएम ने शेयर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि रूस में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ राम कुमार शर्मा की कुछ दिनों पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था. मध्यप्रदेश सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से प्रयासरत थी. आज सृष्टि बिटिया का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा. दिल्ली से मध्य प्रदेश शासन की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया गया.

मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मैं गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्ययात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे." 
 
कैसे हुआ था हादसा?

सृष्टि छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उनकी कार का एक पहिया निकल गया था और कार का दरवाजा खुल गया, जिससे सृष्टि सड़क पर गिर गई. इस हादसे में सृष्टि की मौत हो गई थी, मैहर की उसकी एक सहपाठी जोया के माध्यम से इस हादसे की जानकारी उसके परिवार तक पहुंची. सृष्टि के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रयास किए, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया. यह प्रयास सफल हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-student-srishti-who-was-a-victim-of/article-1593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.