- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिवनी में खेत से किसान का शव बरामद, करंट लगने की आशंका
सिवनी में खेत से किसान का शव बरामद, करंट लगने की आशंका
Seoni, MP
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के बुढ़वानी सीहोरा गांव में सोमवार सुबह एक खेत से किसान का शव मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लेखराम पटेल के रूप में हुई है। वह रविवार रात से लापता थे।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेत की ओर जाते समय उन्हें लेखराम का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि खेत के चारों ओर फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंटयुक्त तार बिछाए गए थे। सम्भवतः उन्हीं तारों की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए