नर्मदापुरम: तवा नदी में मिला लापता छात्रा का शव, रिजल्ट लेने निकली थी घर से, जंगल में मिली स्कूटी

Narmadapuram, MP

जिले के बागड़ा गांव के पास तवा नदी में रविवार शाम एक 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान पवारखेड़ा निवासी पूनम धुर्वे के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

6 जून को घर से निकली थी रिजल्ट लेने

थाना प्रभारी हेमंत निशोद के अनुसार, पूनम धुर्वे 6 जून की दोपहर घर से रिजल्ट लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन 7 जून को माखननगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

जंगल में मिली लावारिस स्कूटी, पास ही मिला शव

शनिवार रात को तलाशी अभियान के दौरान बागड़ा गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर डैम रोड पर जंगल में पूनम की स्कूटी लावारिस हालत में मिली। स्कूटी मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। पास ही बहने वाली तवा नदी में रविवार शाम को उसका शव बरामद हुआ। शव उस स्थान से लगभग 50 मीटर दूर नदी के अंदर पाया गया, जहां स्कूटी मिली थी।

40 फीट नीचे बहती नदी में मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, नदी सड़क से लगभग 40 फीट नीचे बह रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पूनम ने नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री और परिजनों के बयान के आधार पर हर कोण से जांच कर रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना के बाद एसटीआर अमला और स्थानीय मछुआरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि छात्रा मानसिक दबाव में थी या किसी अन्य कारण से यह कदम उठाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदापुरम: तवा नदी में मिला लापता छात्रा का शव, रिजल्ट लेने निकली थी घर से, जंगल में मिली स्कूटी

Narmadapuram, MP

6 जून को घर से निकली थी रिजल्ट लेने

थाना प्रभारी हेमंत निशोद के अनुसार, पूनम धुर्वे 6 जून की दोपहर घर से रिजल्ट लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन 7 जून को माखननगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

जंगल में मिली लावारिस स्कूटी, पास ही मिला शव

शनिवार रात को तलाशी अभियान के दौरान बागड़ा गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर डैम रोड पर जंगल में पूनम की स्कूटी लावारिस हालत में मिली। स्कूटी मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। पास ही बहने वाली तवा नदी में रविवार शाम को उसका शव बरामद हुआ। शव उस स्थान से लगभग 50 मीटर दूर नदी के अंदर पाया गया, जहां स्कूटी मिली थी।

40 फीट नीचे बहती नदी में मिली लाश

पुलिस के मुताबिक, नदी सड़क से लगभग 40 फीट नीचे बह रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पूनम ने नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री और परिजनों के बयान के आधार पर हर कोण से जांच कर रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना के बाद एसटीआर अमला और स्थानीय मछुआरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि छात्रा मानसिक दबाव में थी या किसी अन्य कारण से यह कदम उठाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-the-missing-student-found-in-narmadapuram-tawa/article-23673

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.