- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में लापता किशोर की लाश तालाब में मिली, पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था
ग्वालियर में लापता किशोर की लाश तालाब में मिली, पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था
Gwalior, MP
शहर के किला क्षेत्र स्थित तालाब में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोर राज कुशवाह का शव मिला। राज तीन दिन से लापता था। बहोड़ापुर पुलिस उसकी गुमशुदगी को अपहरण मानकर तलाश कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान उसका शव तालाब में उतराता हुआ मिला।
ग्रीन गार्डन, विनय नगर निवासी गणेश कुशवाह ने 19 अगस्त को बेटे राज को काम ठीक से न करने पर डांटा था। अन्य परिजनों ने भी फटकार लगाई। इससे नाराज होकर राज घर से निकल गया। परिवार को लगा कि वह शाम तक लौट आएगा, लेकिन नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। अगले दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
तालाब से मिला शव
गुरुवार को किला स्थित तालाब में शव दिखने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक का हुलिया राज से मिलता-जुलता था। परिजनों को बुलवाया गया, जिन्होंने शव की पहचान राज कुशवाह के रूप में की।
खुदकुशी या हादसा?
पुलिस का मानना है कि किशोर गुस्से में घर से निकला और किले के तालाब पर पहुंचा। संभव है कि उसने आवेश में आकर खुदकुशी कर ली हो। हालांकि परिजन इसे मानने से इंकार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज ऐसा कदम नहीं उठा सकता। फिलहाल पुलिस हादसे और खुदकुशी दोनों एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी बहोड़ापुर जितेंद्र सिंह ने बताया—
"लापता नाबालिग का शव तालाब में मिला है। परिजनों के डांटने पर वह घर से निकला था। यह खुदकुशी है या कोई हादसा, इसकी जांच की जा रही है।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए