- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास तवा नदी किनारे मिला टाइगर का शव, शिकार की आशंका
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास तवा नदी किनारे मिला टाइगर का शव, शिकार की आशंका
Narmadapuram, MP
नर्मदापुरम जिले में एक बार फिर बाघ की संदिग्ध मौत ने वन्यजीव संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से लगे वन क्षेत्र में तवा नदी के किनारे एक टाइगर का शव मिला।
गश्ती कर रही टीम ने बढ़-चापड़ा घाट पर बाघ को पानी में देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
शिकार की आशंका, जांच जारी
सूचना मिलने के बाद STR फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, डीएफओ मयंक गुर्जर, वाइल्डलाइफ डॉक्टर गुरुदत्त शर्मा और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंचे। बाघ का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। हालांकि प्राथमिक रूप से शिकार की आशंका जताई जा रही है।
10 दिन में दूसरी मौत
यह घटना जिले में 10 दिनों के भीतर दूसरी है। इससे पहले 12 अगस्त को मढ़ई के कोर क्षेत्र में लगदा कैंप के पास भी एक टाइगर मृत पाया गया था। उस मामले में अधिकारियों ने आपसी संघर्ष को कारण बताया था। लेकिन इस बार शव वन विकास निगम के क्षेत्र में मिला है, जहां टाइगरों का आपसी संघर्ष कम ही होता है।
2022 में हुआ था बड़ा शिकार
चूरना क्षेत्र में पहले भी शिकारी सक्रिय रहे हैं। जून 2022 में यहां एक बाघ का शिकार कर उसकी गर्दन काट ली गई थी। बीते दो महीनों में STR में एक टाइगर और एक तेंदुआ की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
.........................................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए