दुल्हन करती रही इंतजार, घोड़ी पर चढ़े दूल्हे को आया हार्ट अटैक… मौत

Syopur, MP

श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां शादी के दिन घोड़ी पर बैठे दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आ गया. शादी समारोह की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं जब दूल्हे को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मध्य प्रदेश में इन दिनों साइलेंट अटैक लोगों की जान ले रहा है. ताजा मामला ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर जिले से सामने आया है. जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई. जो दूल्हा घोड़ी चढ़कर बारात लेकर पहुंचा था. बारात के दौरान ही दूल्हे को अचानक घोड़ी पर बैठे हुए ही हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई. दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

श्योपुर जिले में एक शादी समारोह में हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां शादी का नाच गाना और खुशियां थी वहां एकाएक चीख पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया. दरअसल वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन जिले के सूसवाडा से दूल्हा बनकर प्रदीप जाट श्योपुरा शहर की ही रहने वाली एक सरकारी शिक्षिका को दुल्हन बनाने के लिए बारात लेकर पहुंचा था.

शादी समारोह का पूरा इंतजाम जाट छात्रावास में किया गया था. जहां पर जैसे ही बारात पहुंची तो पहले दूल्हे को घोड़ी से उतारकर दरवाजे पर तोरण द्वार की रस्में निभाई गई, इसके बाद दूल्हे को उसके दोस्त यारों ने जमकर बारात के डीजे पर डांस करवाया. थोड़ी देर बाद दूल्हे को वापस शादी समारोह के पंडाल के अंदर घोड़ी पर बैठाकर वरमाला की स्टेज तक ले जाया जा रहा था तभी घोड़ी पर ही दूल्हा अचानक बेहोश हो गया.

अचानक हुई तबीयत खराब

अचानक दूल्हे की तबीयत खराब देख बारातियों ने समझा कि डांस के कारण शायद थकान हो गई होगी. थोड़ी देर बाद गंभीरता का अंदेशा होते ही दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारा गया. दूल्हे को सीपीआर देने की कोशिश भी की गई. जब प्रतिक्रिया नहीं हुई तो बाराती दूल्हे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां थोड़ी देर डॉक्टर ने चेकअप किया और आईसीयू में रखा. बाद में दूल्हे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

छात्र नेता रहा है मृतक

मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के परिवार वालों ने शनिवार की सुबह सुसवाड़ा गांव में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया है. इसके बाद दुल्हन के परिजनों को जानकारी दी गई है. दूल्हे की मौत की खबर जैसे ही दुल्हन और उसके परिजनों को हुई, वैसे वैसे ही सभी के चेहरे सन्न पड़ गए. जिस दुल्हन की कुछ घंटों पहले शादी होने वाली थी और जिसे दूल्हा वरमाला डालने वाला था. ऐसे में दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है. मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के बारे में बताया गया है कि वह पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है और उसके चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव है.

आपको बता दें कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक 22 साल की युवती की शादी समारोह में डांस करते हुए अचानक मौत हो गई थी. ऐसे में अब बिल्कुल वैसी ही तस्वीर श्योपुर जिले से दूल्हे की मौत की आई है. दोनों ही मामले में युवक और युवती कम उम्र के ही थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

दुल्हन करती रही इंतजार, घोड़ी पर चढ़े दूल्हे को आया हार्ट अटैक… मौत

Syopur, MP

मध्य प्रदेश में इन दिनों साइलेंट अटैक लोगों की जान ले रहा है. ताजा मामला ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर जिले से सामने आया है. जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई. जो दूल्हा घोड़ी चढ़कर बारात लेकर पहुंचा था. बारात के दौरान ही दूल्हे को अचानक घोड़ी पर बैठे हुए ही हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई. दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

श्योपुर जिले में एक शादी समारोह में हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां शादी का नाच गाना और खुशियां थी वहां एकाएक चीख पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया. दरअसल वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के दिन जिले के सूसवाडा से दूल्हा बनकर प्रदीप जाट श्योपुरा शहर की ही रहने वाली एक सरकारी शिक्षिका को दुल्हन बनाने के लिए बारात लेकर पहुंचा था.

शादी समारोह का पूरा इंतजाम जाट छात्रावास में किया गया था. जहां पर जैसे ही बारात पहुंची तो पहले दूल्हे को घोड़ी से उतारकर दरवाजे पर तोरण द्वार की रस्में निभाई गई, इसके बाद दूल्हे को उसके दोस्त यारों ने जमकर बारात के डीजे पर डांस करवाया. थोड़ी देर बाद दूल्हे को वापस शादी समारोह के पंडाल के अंदर घोड़ी पर बैठाकर वरमाला की स्टेज तक ले जाया जा रहा था तभी घोड़ी पर ही दूल्हा अचानक बेहोश हो गया.

अचानक हुई तबीयत खराब

अचानक दूल्हे की तबीयत खराब देख बारातियों ने समझा कि डांस के कारण शायद थकान हो गई होगी. थोड़ी देर बाद गंभीरता का अंदेशा होते ही दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारा गया. दूल्हे को सीपीआर देने की कोशिश भी की गई. जब प्रतिक्रिया नहीं हुई तो बाराती दूल्हे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां थोड़ी देर डॉक्टर ने चेकअप किया और आईसीयू में रखा. बाद में दूल्हे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

छात्र नेता रहा है मृतक

मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के परिवार वालों ने शनिवार की सुबह सुसवाड़ा गांव में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया है. इसके बाद दुल्हन के परिजनों को जानकारी दी गई है. दूल्हे की मौत की खबर जैसे ही दुल्हन और उसके परिजनों को हुई, वैसे वैसे ही सभी के चेहरे सन्न पड़ गए. जिस दुल्हन की कुछ घंटों पहले शादी होने वाली थी और जिसे दूल्हा वरमाला डालने वाला था. ऐसे में दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है. मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के बारे में बताया गया है कि वह पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है और उसके चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव है.

आपको बता दें कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक 22 साल की युवती की शादी समारोह में डांस करते हुए अचानक मौत हो गई थी. ऐसे में अब बिल्कुल वैसी ही तस्वीर श्योपुर जिले से दूल्हे की मौत की आई है. दोनों ही मामले में युवक और युवती कम उम्र के ही थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bride-kept-waiting-for-the-groom-to-climb-the/article-10304

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.