- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बीच सड़क पर दूल्हे की पिटाई, दुल्हन को जबरन उठा ले गए बदमाश, ससुराल पहुंचने से पहले हो गया कांड
बीच सड़क पर दूल्हे की पिटाई, दुल्हन को जबरन उठा ले गए बदमाश, ससुराल पहुंचने से पहले हो गया कांड
Ashoknagar, MP
राजस्थान के सवाई माधोपुर से अशोकनगर आई बारात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विदाई के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन का हाईवे पर फिल्मी अंदाज में अपहरण हो गया। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने ससुराल जा रहे थे, तभी NH-46 पर बदमाशों ने हमला कर दूल्हे की पिटाई की और दुल्हन को जबरन उठाकर ले गए।
जिले में एक दुल्हन का फिल्मी अंदाज में अपहरण हो गया। राजस्थान के सवाई माधोपुर से अशोकनगर बारात लेकर पहुंचे बाराती दुल्हन लेकर ससुराल जा रहे थे, तभी NH-46 हाईवे पर यह घटना हो गई। जब अपहरण की सूचना लड़की पक्ष को लगी तो घरवाले भागते हुए थाने पहुंचे।
दरअसल, पूरा मामला जिले के छैघरा मोहल्ले का है, जहां रविवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के विक्रम सिंह नायक की शादी छेघरा मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से हुई। रात 3:00 बजे बारात घर पहुंची। शादी के बाद सुबह 8:30 बज विदाई हुई। बारात 100 किलोमीटर गुना जिले के देहरी गांव के पास NH-46 हाईवे पर पहुंची ही थी कि दूल्हे के वाहन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। फिल्मी अंदाज में दुल्हन को उठा ले गए। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए अपहरण करने वाले पांच आरोपियों को दबोच लिया और दुल्हन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
2 साल में तीसरी बार अपहरण
जानकारी के अनुसार 19 साल की इस नई नवेली दुल्हन का 2 साल में यह तीसरी बार अपहरण हुआ है। पहला प्रकरण मार्च में हुआ था, जहां पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। दूसरा प्रकरण 20 जून 2023 में हुआ था।
अपहरण के दौरान दुल्हन बोल रही थी आकाश उसे मत मारो
बताया जा रहा है कि जब अपहरण की घटना हुई तो उस दौरान आरोपी दूल्हे के साथ मारपीट कर रहे थे। उस वक्त दुल्हन ने आरोपी को नाम से पुकारा और कहा कि आकाश उसे मत मारो। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दुल्हन आरोपियों को पहले से जानती थी। यह मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए