दबंगों ने पूर्व फौजी की धारदार हथियार से काट दी उंगली, मारपीट कर गाड़ी में लगाई आग

Gwalior, MP

ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक रिटायर्ड सेना के जवान पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ की उंगली काट दी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर आये दिन फायरिंग और मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक रिटायर्ड सेना के जवान पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ की उंगली काट दी गई। दरअसल, सेवानिवृत्त सेना के जवान मातादीन परमार की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था, इस बात की उन्हें भनक लगी, तो वह मौके पर पहुंचे।

पूर्व जवान ने जमीन पर कब्जा करने से दबंगों को रोकने की कोशिश की। इस पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर मातादीन परमार के हाथ की उंगली काट दी। पूर्व फौजी के साथ दबंगों ने मारपीट भी की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, जब दबंगों का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने दंबगई दिखाते हुए पूर्व फौजी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं।

मामूली धाराओं में दर्ज हुई FIR

जब घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी तो वो भी दबंगों के आगे नतमस्तक होते नजर आई। कई घंटों तक रिटायर्ड सेवा के जवान को थाने पर बैठाकर रखा। उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पूर्व जवान ने अपने फौजी एकता संगठन को घटना की जानकारी दी, तो पुलिस ने मामूली धाराओं में दबंग के खिलाफ FIR दर्ज की।

विधानसभा अध्यक्ष से मदद की गुहार 

पूर्व फौजी इस घटना को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो वह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचे। पूर्व फौजी का सिर फटा देख विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी हैरान रह गए। पीड़ित ने घटना से जुड़े वीडियो भी उन्हें दिखाए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले की जानकारी दी, तब एसपी ने सख्त कार्रवाई करने का विधानसभा अध्यक्ष को भरोसा दिया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दबंगों ने पूर्व फौजी की धारदार हथियार से काट दी उंगली, मारपीट कर गाड़ी में लगाई आग

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर आये दिन फायरिंग और मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक रिटायर्ड सेना के जवान पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ की उंगली काट दी गई। दरअसल, सेवानिवृत्त सेना के जवान मातादीन परमार की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था, इस बात की उन्हें भनक लगी, तो वह मौके पर पहुंचे।

पूर्व जवान ने जमीन पर कब्जा करने से दबंगों को रोकने की कोशिश की। इस पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर मातादीन परमार के हाथ की उंगली काट दी। पूर्व फौजी के साथ दबंगों ने मारपीट भी की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, जब दबंगों का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने दंबगई दिखाते हुए पूर्व फौजी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पूरी घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं।

मामूली धाराओं में दर्ज हुई FIR

जब घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी तो वो भी दबंगों के आगे नतमस्तक होते नजर आई। कई घंटों तक रिटायर्ड सेवा के जवान को थाने पर बैठाकर रखा। उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पूर्व जवान ने अपने फौजी एकता संगठन को घटना की जानकारी दी, तो पुलिस ने मामूली धाराओं में दबंग के खिलाफ FIR दर्ज की।

विधानसभा अध्यक्ष से मदद की गुहार 

पूर्व फौजी इस घटना को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो वह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचे। पूर्व फौजी का सिर फटा देख विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी हैरान रह गए। पीड़ित ने घटना से जुड़े वीडियो भी उन्हें दिखाए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले की जानकारी दी, तब एसपी ने सख्त कार्रवाई करने का विधानसभा अध्यक्ष को भरोसा दिया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bullies-cut-off-the-finger-of-a-former-soldier/article-5276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.