शिवपुरी में टेलीकॉम दुकान में डेढ़ लाख की चोरी: दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

Shivpuri, mp

शहर के सबसे व्यस्त गुरुद्वारा चौक क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां स्थित जैन टेलीकॉम में अज्ञात चोरों ने दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर घुसपैठ की और तीन अलग-अलग गल्लों से करीब डेढ़ लाख रुपए नगद चुरा लिए। वारदात के वक्त दुकान में लगे CCTV कैमरे भी बंद थे, जिससे पुलिस जांच में शुरुआती दिक्कतें आ रही हैं।

दुकान मालिक ने सुबह देखी बिखरी हालत

दुकान संचालक मनोज जैन ने बताया कि वे ऑनलाइन सर्विस और कियोस्क सेंटर संचालित करते हैं। रोज़ की तरह सोमवार रात भी वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और सभी गल्ले खाली थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक गल्ले में छोड़े थे एक लाख से अधिक रुपए

मनोज जैन ने बताया कि सोमवार को जल्दबाज़ी में उन्होंने एक गल्ले में एक लाख रुपए से अधिक नगद छोड़ दिए थे, जबकि अन्य दो गल्लों में लगभग 30-35 हजार रुपए रखे हुए थे। चोरों ने सटीक तरीके से इन तीनों गल्लों को निशाना बनाते हुए सारा कैश उड़ा लिया।

CCTV कैमरे थे बंद, पुलिस के हाथ खाली

दुकान में CCTV कैमरे जरूर लगे हैं, लेकिन संचालक ने शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते रात को कैमरे बंद कर दिए थे। इससे वारदात की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के अन्य कैमरों से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में टेलीकॉम दुकान में डेढ़ लाख की चोरी: दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

Shivpuri, mp

दुकान मालिक ने सुबह देखी बिखरी हालत

दुकान संचालक मनोज जैन ने बताया कि वे ऑनलाइन सर्विस और कियोस्क सेंटर संचालित करते हैं। रोज़ की तरह सोमवार रात भी वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और सभी गल्ले खाली थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक गल्ले में छोड़े थे एक लाख से अधिक रुपए

मनोज जैन ने बताया कि सोमवार को जल्दबाज़ी में उन्होंने एक गल्ले में एक लाख रुपए से अधिक नगद छोड़ दिए थे, जबकि अन्य दो गल्लों में लगभग 30-35 हजार रुपए रखे हुए थे। चोरों ने सटीक तरीके से इन तीनों गल्लों को निशाना बनाते हुए सारा कैश उड़ा लिया।

CCTV कैमरे थे बंद, पुलिस के हाथ खाली

दुकान में CCTV कैमरे जरूर लगे हैं, लेकिन संचालक ने शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते रात को कैमरे बंद कर दिए थे। इससे वारदात की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के अन्य कैमरों से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-car-dies-after-a-car-returning-to-the-brother/article-23075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.