रीवा के सैनिक स्कूल से 71 छात्रों के निलंबन के मामले ने पकड़ा तूल, तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा सेना का रिटायर्ड जवान, फिर...

Rewa, MP

रीवा सैनिक स्कूल से छात्रों के निलंबन पर पूर्व सैनिक ने टंकी पर चढ़कर विरोध जताया. हाथों में तिरंगा लिए सेना के पूर्व जवान ने स्कूल से सभी छात्रों को वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों की 21 फरवरी से परीक्षाएं होने वाली हैं.

रीवा के सैनिक स्कूल से 71 छात्रों के निलंबन के खिलाफ विरोध जताने के लिए पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच गया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन (Sainik Schools) से तत्काल सभी छात्रों को स्कूल बुलाने को कहा.  समान थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के सामने पानी की टंकी पर चढ़कर पूर्व सैनिक छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई (Student Suspension) को रोकने की मांग कर लगा. छात्रों को स्कूल से बाहर निकाले जाने की शिकायत कलेक्टर से भी की जा चुकी है. पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप सिंह का कहना है कि 21 फरवरी से छात्रों की परीक्षा है, लेकिन वो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

उनका कहना है कि इस तरह बच्चों को स्कूल से बाहर कर मानसिक दबाव बढ़ेगा और परीक्षा को सही से नहीं दे पाएंगे.

कक्षा-12वीं के सभी छात्रों पर हुई कार्रवाई

कुछ दिनों पहले रीवा के सैनिक स्कूल ने कक्षा 12 के सभी छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी. स्कूल प्रशासन ने छात्रों को निलंबित कर दिया था. उस दौरान एक छात्र छुट्टी पर था तो बाकी को घर भेज दिया. स्कूल प्रशासन ने बताया कि कैंपस के अंदर शिक्षक की गाड़ी का कांच टूट गया था, जिसके बाद सभी कार्रवाई की गई है.

स्कूल ने बताया अनुशासनहीनता

स्कूल ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की थी. इसके बाद सभी छात्र रीवा कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे. जिला प्रशासन के कहने पर भी स्कूल प्रशासन ने छात्रों को वापस नहीं लिया. स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और उन्हें घर भेज दिया.

तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा सेना का जवान

इसके बाद से पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप बेहद नाराज थे, जिसके चलते पूर्व सैनिक हाथ में तिरंगा लेकर नए बस स्टैंड में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि कुछ घंटों बाद प्रशासन के मनाने पर वह नीचे उतर आए.

एक छात्र की गलती की सजा सभी छात्रों को

पूर्व सैनिक ने कहा कि एक छात्र की गलती की सजा सभी का देना न्याय उचित नहीं है, छात्रों की 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में उन्हें निलंबित करना कहीं से भी उचित नहीं है. छात्र काफी समय से स्कूल में पढ़ रहे है तो फिर अब वो कैसे अनुशासन हीन हो गए.

तहसीलदार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात हुई है. करीब 22 छात्र स्कूल में वापस आ गए हैं. बाकी छात्र भी जल्द स्कूल आ जाएंगे. सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रीवा के सैनिक स्कूल से 71 छात्रों के निलंबन के मामले ने पकड़ा तूल, तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा सेना का रिटायर्ड जवान, फिर...

Rewa, MP

रीवा के सैनिक स्कूल से 71 छात्रों के निलंबन के खिलाफ विरोध जताने के लिए पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच गया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन (Sainik Schools) से तत्काल सभी छात्रों को स्कूल बुलाने को कहा.  समान थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के सामने पानी की टंकी पर चढ़कर पूर्व सैनिक छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई (Student Suspension) को रोकने की मांग कर लगा. छात्रों को स्कूल से बाहर निकाले जाने की शिकायत कलेक्टर से भी की जा चुकी है. पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप सिंह का कहना है कि 21 फरवरी से छात्रों की परीक्षा है, लेकिन वो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

उनका कहना है कि इस तरह बच्चों को स्कूल से बाहर कर मानसिक दबाव बढ़ेगा और परीक्षा को सही से नहीं दे पाएंगे.

कक्षा-12वीं के सभी छात्रों पर हुई कार्रवाई

कुछ दिनों पहले रीवा के सैनिक स्कूल ने कक्षा 12 के सभी छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी. स्कूल प्रशासन ने छात्रों को निलंबित कर दिया था. उस दौरान एक छात्र छुट्टी पर था तो बाकी को घर भेज दिया. स्कूल प्रशासन ने बताया कि कैंपस के अंदर शिक्षक की गाड़ी का कांच टूट गया था, जिसके बाद सभी कार्रवाई की गई है.

स्कूल ने बताया अनुशासनहीनता

स्कूल ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की थी. इसके बाद सभी छात्र रीवा कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे. जिला प्रशासन के कहने पर भी स्कूल प्रशासन ने छात्रों को वापस नहीं लिया. स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और उन्हें घर भेज दिया.

तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा सेना का जवान

इसके बाद से पूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप बेहद नाराज थे, जिसके चलते पूर्व सैनिक हाथ में तिरंगा लेकर नए बस स्टैंड में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि कुछ घंटों बाद प्रशासन के मनाने पर वह नीचे उतर आए.

एक छात्र की गलती की सजा सभी छात्रों को

पूर्व सैनिक ने कहा कि एक छात्र की गलती की सजा सभी का देना न्याय उचित नहीं है, छात्रों की 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में उन्हें निलंबित करना कहीं से भी उचित नहीं है. छात्र काफी समय से स्कूल में पढ़ रहे है तो फिर अब वो कैसे अनुशासन हीन हो गए.

तहसीलदार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात हुई है. करीब 22 छात्र स्कूल में वापस आ गए हैं. बाकी छात्र भी जल्द स्कूल आ जाएंगे. सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-case-of-suspension-of-71-students-from-sainik-school/article-10845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.