CBI ने उज्जैन के नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और दलाल को रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़ा, अब तक 44 लाख की वसूली कर चुके थे

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के एक इंस्पेक्टर और उसके सहयोगी दलाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इंस्पेक्टर ने एक नारकोटिक्स केस में परिवार को न फंसाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदा 53 लाख में तय हुआ और अब तक तीन किश्तों में 44 लाख रुपए की वसूली हो चुकी थी।

CBI को यह कार्रवाई राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी निवासी मांगीलाल गुर्जर की शिकायत पर करनी पड़ी। मांगीलाल के अनुसार, 27 मार्च को उज्जैन में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने उनके घर पर छापा मारकर करीब 400 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। इसके बाद आरोपी अधिकारी ने परोक्ष रूप से रिश्वत की मांग शुरू की।

इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने मांगीलाल से कहा कि वह जगदीश मेनारिया नामक व्यक्ति से संपर्क करे। कुछ ही दिनों बाद जगदीश ने खुद संपर्क कर 1 करोड़ की मांग रखी। बाद में मामला 53 लाख में सुलझा, और धीरे-धीरे 44 लाख रुपये नकद वसूले गए। मगर जब उन्होंने और नौ लाख की डिमांड की, तो पीड़ित ने सीबीआई जयपुर कार्यालय में लिखित शिकायत दी।

CBI ने जांच के बाद शुक्रवार को केस दर्ज किया और योजना बनाकर गुरुवार रात जगदीश को सांवलियाजी के पास एक होटल में तीन लाख रुपए की डील के बहाने बुलाया गया। जैसे ही वह पैसे लेने पहुंचा, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नारकोटिक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का नाम सामने आया।

शुक्रवार सुबह महेंद्र सिंह को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने सीकर, जयपुर और नीमच जैसे स्थानों पर अवैध रूप से अर्जित पैसों से कई संपत्तियां खरीद रखी हैं। उसका परिवार नीमच के सरकारी आवास में रहता है और वह उज्जैन से अक्सर वहां आता-जाता रहा है। दो साल पहले ही उसका ट्रांसफर उज्जैन हुआ था।

CBI अब इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

CBI ने उज्जैन के नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और दलाल को रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़ा, अब तक 44 लाख की वसूली कर चुके थे

Ujjain, MP

आरोप है कि इंस्पेक्टर ने एक नारकोटिक्स केस में परिवार को न फंसाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदा 53 लाख में तय हुआ और अब तक तीन किश्तों में 44 लाख रुपए की वसूली हो चुकी थी।

CBI को यह कार्रवाई राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी निवासी मांगीलाल गुर्जर की शिकायत पर करनी पड़ी। मांगीलाल के अनुसार, 27 मार्च को उज्जैन में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने उनके घर पर छापा मारकर करीब 400 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। इसके बाद आरोपी अधिकारी ने परोक्ष रूप से रिश्वत की मांग शुरू की।

इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने मांगीलाल से कहा कि वह जगदीश मेनारिया नामक व्यक्ति से संपर्क करे। कुछ ही दिनों बाद जगदीश ने खुद संपर्क कर 1 करोड़ की मांग रखी। बाद में मामला 53 लाख में सुलझा, और धीरे-धीरे 44 लाख रुपये नकद वसूले गए। मगर जब उन्होंने और नौ लाख की डिमांड की, तो पीड़ित ने सीबीआई जयपुर कार्यालय में लिखित शिकायत दी।

CBI ने जांच के बाद शुक्रवार को केस दर्ज किया और योजना बनाकर गुरुवार रात जगदीश को सांवलियाजी के पास एक होटल में तीन लाख रुपए की डील के बहाने बुलाया गया। जैसे ही वह पैसे लेने पहुंचा, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नारकोटिक्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का नाम सामने आया।

शुक्रवार सुबह महेंद्र सिंह को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने सीकर, जयपुर और नीमच जैसे स्थानों पर अवैध रूप से अर्जित पैसों से कई संपत्तियां खरीद रखी हैं। उसका परिवार नीमच के सरकारी आवास में रहता है और वह उज्जैन से अक्सर वहां आता-जाता रहा है। दो साल पहले ही उसका ट्रांसफर उज्जैन हुआ था।

CBI अब इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-cbi-had-caught-the-narcotics-inspector-and-dalal-of/article-28133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.