काशी में शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय जोनल परिषद की अहम बैठक, सुरक्षा और विकास पर मंथन

Bhopal, MP

वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 25वीं केंद्रीय जोनल काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं चारों राज्यों के करीब 120 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विकास, सुरक्षा, सीमा विवाद, महिला अपराध और अवैध घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

बैठक में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को रोकने, भारत-नेपाल सीमा की निगरानी बढ़ाने, पॉक्सो जैसे कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही सड़क, बिजली, जल, वन, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, हिमालयी नदियों को जोड़ने और खनन जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह का पारंपरिक स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए।

बैठक के बाद अमित शाह भी काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे पहले वे शाम को काशी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें काल भैरव मंदिर ले गए। मंदिर में पूजन के दौरान पंडित द्वारा नजर उतारने के दृश्य पर मुख्यमंत्री योगी मुस्कराते हुए उन्हें रोकते नजर आए।

सोमवार रात को होटल ताज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें अमित शाह के साथ चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शाह के दौरे को लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

काशी में शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय जोनल परिषद की अहम बैठक, सुरक्षा और विकास पर मंथन

Bhopal, MP

बैठक में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को रोकने, भारत-नेपाल सीमा की निगरानी बढ़ाने, पॉक्सो जैसे कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही सड़क, बिजली, जल, वन, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, हिमालयी नदियों को जोड़ने और खनन जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह का पारंपरिक स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए।

बैठक के बाद अमित शाह भी काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे पहले वे शाम को काशी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें काल भैरव मंदिर ले गए। मंदिर में पूजन के दौरान पंडित द्वारा नजर उतारने के दृश्य पर मुख्यमंत्री योगी मुस्कराते हुए उन्हें रोकते नजर आए।

सोमवार रात को होटल ताज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें अमित शाह के साथ चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शाह के दौरे को लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-central-zonal-councils-important-meeting-under-the-chairmanship-of/article-25359

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.