कटनी-दतिया के एसपी और चंबल आईजी-डीआईजी को हटाया गया, मुख्यमंत्री बोले- "इनका व्यवहार लोकसेवा में खेदजनक"

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में रविवार रात हुए आईपीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल में कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों (SP) सहित चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों का व्यवहार लोकसेवा की गरिमा के अनुकूल नहीं था।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें विजय शाह केस की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख प्रमोद वर्मा का भी स्थानांतरण शामिल है।

जानिए किसे कहाँ भेजा गया:

  • कटनी एसपी अभिजीत रंजन और दतिया एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में एआईजी के रूप में अटैच किया गया है।

  • इंदौर के डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का नया एसपी बनाया गया है।

  • इंदौर प्रथम वाहिनी के सेनानी सूरज वर्मा को दतिया का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

  • चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

  • डीआईजी छिंदवाड़ा सचिन अतुलकर को चंबल का नया आईजी, जबकि डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन को चंबल का नया डीआईजी बनाया गया है।

  • सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा का तबादला जबलपुर रेंज में किया गया है। उनकी जगह चंद्रशेखर सोलंकी, आईजी विसबल इंदौर, को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

क्या थे कार्रवाई के कारण?

सूत्रों के अनुसार, कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर सीएसपी की तहसीलदार पत्नी से विवाद का आरोप था, जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

वहीं दतिया में शनिवार को आयोजित एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आईजी, डीआईजी और एसपी के बीच पब्लिक के सामने तीखी बहस हो गई थी। भीड़ नियंत्रण को लेकर हुए इस टकराव में बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सामने अधिकारी आपस में उलझ पड़े। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद तीनों वरिष्ठ अफसरों को हटाने का फैसला लिया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशासन में अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी लोकसेवा के मानकों पर खरे नहीं उतरते, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कटनी-दतिया के एसपी और चंबल आईजी-डीआईजी को हटाया गया, मुख्यमंत्री बोले- "इनका व्यवहार लोकसेवा में खेदजनक"

Bhopal, MP

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें विजय शाह केस की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख प्रमोद वर्मा का भी स्थानांतरण शामिल है।

जानिए किसे कहाँ भेजा गया:

  • कटनी एसपी अभिजीत रंजन और दतिया एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में एआईजी के रूप में अटैच किया गया है।

  • इंदौर के डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का नया एसपी बनाया गया है।

  • इंदौर प्रथम वाहिनी के सेनानी सूरज वर्मा को दतिया का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

  • चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

  • डीआईजी छिंदवाड़ा सचिन अतुलकर को चंबल का नया आईजी, जबकि डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन को चंबल का नया डीआईजी बनाया गया है।

  • सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा का तबादला जबलपुर रेंज में किया गया है। उनकी जगह चंद्रशेखर सोलंकी, आईजी विसबल इंदौर, को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

क्या थे कार्रवाई के कारण?

सूत्रों के अनुसार, कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर सीएसपी की तहसीलदार पत्नी से विवाद का आरोप था, जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

वहीं दतिया में शनिवार को आयोजित एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आईजी, डीआईजी और एसपी के बीच पब्लिक के सामने तीखी बहस हो गई थी। भीड़ नियंत्रण को लेकर हुए इस टकराव में बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सामने अधिकारी आपस में उलझ पड़े। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद तीनों वरिष्ठ अफसरों को हटाने का फैसला लिया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशासन में अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी लोकसेवा के मानकों पर खरे नहीं उतरते, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-chief-minister-of-katni-datia-sp-and-chambal-ig-dig-said-their/article-22926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.