बच्चे ने निगल ली थी सीटी, श्वास नली में फंसी और मुंह से आने लगा खून, मशक्कत के बाद निकाली

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दो बच्चों की जान बचाई गई। एक के गले में प्लास्टिक की सीटी और दूसरे के गले में पांच रुपये का सिक्का फंस गया था। डॉक्टर मनोज चौधरी ने सफल उपचार कर दोनों बच्चों को बचाया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दो बच्चों की जान बचाई गई है। एक के गले में सीटी फंस गई थी तो दूसरे के गले में पांच रुपये का सिक्का। दोनों बच्चों की हालत नाजुक थी, डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद सीटी निकाली और बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरधा निवासी सरदेव पटेल के डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रथम पटेल ने खेलते वक्त प्लास्टिक की सीटी गटक ली, जो उसकी श्वास नली में जाकर फंस गई। बच्चे को गंभीर हालत में उसके माता-पिता जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉ. मनोज चौधरी ने उसका परीक्षण किया। डॉ. चौधरी ने बताया कि बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और उसके मुंह से खून आने लगा था जिस कारण से परिजन चिंताग्रस्त थे। उन्होंने तुरंत बच्चे का उपचार शुरू किया और जल्द ही उसके गले में फंसी प्लास्टिक की सीटी को बाहर निकाल लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि सीटी निकलने के बाद बच्ची की हालत में लगातार सुधार आ रहा है, जल्द ही वह वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। दूसरा मामला जिला मुख्यालय के दूरस्थ अंचल खैरों का है, जहां के रहने वाले हरिश्चंद्र राजपूत की साढे तीन वर्षीय पुत्री रीता ने खेलते वक्त पांच रुपए का सिक्का निगल लिया और यह सिक्का उसके गले में जाकर अटक गया था। बच्ची लगातार दर्द से रो रही थी और कुछ खा-पी भी नहीं पा रही थी। परिजन बड़ी मशक्कत के बाद उसे जिला अस्पताल ला पाए, जहां पर डॉ. मनोज चौधरी ने बच्ची के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज चौधरी ने पिछले 3 में तीन सैकड़ा से अधिक बच्चों के गले में फंसे सिक्के सहित अलग-अलग वस्तुओं को बाहर निकालकर उनकी जान बचाने का सराहनीय काम किया है, जिसके लिए उन्हें विभिन्न सम्मान भी मिल चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बच्चे ने निगल ली थी सीटी, श्वास नली में फंसी और मुंह से आने लगा खून, मशक्कत के बाद निकाली

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दो बच्चों की जान बचाई गई है। एक के गले में सीटी फंस गई थी तो दूसरे के गले में पांच रुपये का सिक्का। दोनों बच्चों की हालत नाजुक थी, डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद सीटी निकाली और बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरधा निवासी सरदेव पटेल के डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रथम पटेल ने खेलते वक्त प्लास्टिक की सीटी गटक ली, जो उसकी श्वास नली में जाकर फंस गई। बच्चे को गंभीर हालत में उसके माता-पिता जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉ. मनोज चौधरी ने उसका परीक्षण किया। डॉ. चौधरी ने बताया कि बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और उसके मुंह से खून आने लगा था जिस कारण से परिजन चिंताग्रस्त थे। उन्होंने तुरंत बच्चे का उपचार शुरू किया और जल्द ही उसके गले में फंसी प्लास्टिक की सीटी को बाहर निकाल लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि सीटी निकलने के बाद बच्ची की हालत में लगातार सुधार आ रहा है, जल्द ही वह वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। दूसरा मामला जिला मुख्यालय के दूरस्थ अंचल खैरों का है, जहां के रहने वाले हरिश्चंद्र राजपूत की साढे तीन वर्षीय पुत्री रीता ने खेलते वक्त पांच रुपए का सिक्का निगल लिया और यह सिक्का उसके गले में जाकर अटक गया था। बच्ची लगातार दर्द से रो रही थी और कुछ खा-पी भी नहीं पा रही थी। परिजन बड़ी मशक्कत के बाद उसे जिला अस्पताल ला पाए, जहां पर डॉ. मनोज चौधरी ने बच्ची के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज चौधरी ने पिछले 3 में तीन सैकड़ा से अधिक बच्चों के गले में फंसे सिक्के सहित अलग-अलग वस्तुओं को बाहर निकालकर उनकी जान बचाने का सराहनीय काम किया है, जिसके लिए उन्हें विभिन्न सम्मान भी मिल चुके हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-child-swallowed-the-whistle-in-the-respiratory-tract-and/article-10636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.