- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैंक मैनेजर की सराहनीय पहल, ग्राहक मिलन में बुंदेली लोक गीत से बताईं अपैक्स बैंक की बचत योजनाएं
बैंक मैनेजर की सराहनीय पहल, ग्राहक मिलन में बुंदेली लोक गीत से बताईं अपैक्स बैंक की बचत योजनाएं
BHOPAL, MP
बैंक की खासियत और खास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भोपाल की एक बैंक के मैनेजन ने अनोखी पहल करते हुए आम लोगों का ध्यान अपनी बैंक की तरफ आकर्षित किया।
राजधानी भोपाल में म.प्र राज्य सहाकरी बैंक मर्यादित यानी अपैक्स बैंक के मैनेजर ने अपनी बैंक के लिए ऐसी पहल की जिससे एक ही दिन में आम लोगों का बैंक की तरफ झुकाव देखने को मिला। दरअसल कोटरा सुल्तानाबाद स्थित अपैक्स बैंक के शाखा प्रबंधक एसपीएस चौहान ने अपनी बैंक के ग्राहकों के लिए ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान चौहान ने बैंक की योजनाओं की जानकारी न केवल आम लोगों को मौखिक रूप से दीं बल्कि एमपी के छतरपुर से लोक कलाकारों को बुलाकर लोक संगीत के माध्यम से बचत योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया। ग्राहक सम्मेनल में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएस तिवारी पूर्व प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य] एसके गुप्ता पूर्व महाप्रबंधक अपैक्स बैंक] करूण यादव प्रबंधक अपेक्स बैंक सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और ग्राहक मौजूद रहे और सभी ने शाखा प्रबंधक की इस पहल की सराहना की।

एफडीआर बनवाने पर आकर्षक ब्याज दर :खास बात ये भी है कि बैंक द्वारा 555 दिवस की एफडीआर बनवाने पर आकर्षक ब्याज दर 7.60 प्रतिशत प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रतिशत ब्याज दर अधिक रखी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए