- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO : कमिश्नर की मिसाल: खुद झुके, हाथों में उठाया कचरा – दिया स्वच्छता का संदेश
VIDEO : कमिश्नर की मिसाल: खुद झुके, हाथों में उठाया कचरा – दिया स्वच्छता का संदेश
Rewa, MP
नगर निगम कमिश्नर सौरभ सोनवणे ने सुबह सादगी और समाज सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने हर किसी को प्रेरित किया। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अटल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने कुछ नागरिकों को प्लास्टिक कचरा उठाते देखा, तो खुद भी बिना हिचक सफाई में जुट गए।
कमिश्नर सोनवणे ने पार्क में इधर-उधर फैली प्लास्टिक की बोतलें, पन्नियाँ और अन्य कचरा खुद अपने हाथों से उठाया। इस दृश्य को देख वहां मौजूद अन्य लोग भी प्रेरित हुए और देखते ही देखते पार्क में एक स्वच्छता अभियान सा शुरू हो गया।
इस मौके पर कमिश्नर ने कहा, "स्वच्छता केवल अभियान नहीं, आदत होनी चाहिए। जब नागरिक और प्रशासन मिलकर जिम्मेदारी उठाते हैं, तभी असली बदलाव आता है।"
उनका यह कदम सोशल मीडिया और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनकी सादगी और जमीन से जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं। कमिश्नर सोनवणे की यह पहल न केवल एक सकारात्मक संदेश है, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा भी देती है।
यह उदाहरण साबित करता है कि बदलाव की शुरुआत ऊपर से हो, तो असर गहराई तक जाता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए