- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बड़वानी: स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, डॉक्टर का भुग...
बड़वानी: स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, डॉक्टर का भुगतान अटका था
Barwani, MP
बड़वानी जिले के ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे की गई। आरोपी ने एक चिकित्सक से रुका हुआ भुगतान जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
क्या है मामला?
शिकायतकर्ता डॉ. बलवीर सिंह वर्मा, कालापानी उप स्वास्थ्य केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रूप में कार्यरत हैं। उनका वेतन और परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (PBI) मिलाकर 2.87 लाख रुपये का भुगतान रुका हुआ था। डॉक्टर वर्मा का आरोप है कि भुगतान जारी करने के एवज में बीएमओ डॉ. राजवीर तोमर और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त की सटीक कार्रवाई
डॉ. वर्मा ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को राहुल गुप्ता को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान बीएमओ की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई जारी
लोकायुक्त उप अधीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिये सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बीएमओ डॉ. तोमर की भूमिका को लेकर भी पूछताछ शुरू हो चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए