ग्वालियर में ‘जय हिंद’ यात्रा के जरिए सेना को सलाम: कांग्रेस ने दिखाई देशभक्ति, ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Gwalior, MP

On

भारतीय सेना के अदम्य साहस और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरता को नमन करते हुए, ग्वालियर में कांग्रेस ने ‘जय हिंद यात्रा’ निकाली। यह यात्रा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नदी गेट चौराहे से फूलबाग तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

यात्रा में शामिल कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सेना के शौर्य को नमन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से शहर गूंज उठा। रैली में शामिल लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली महिला शक्ति—कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर हाथों में लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस सेना के सम्मान में हमेशा अग्रणी रही है: विधायक सतीश सिकरवार

विधायक सतीश सिकरवार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी देश की सेना को सर्वोच्च सम्मान देती आई है और आगे भी देती रहेगी। यह यात्रा हमारे सैनिकों के सम्मान और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है।"

ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की थी। इन हमलों में कई आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए थे। पाकिस्तान की ओर से नागरिक इलाकों में की गई गोलाबारी का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया था और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया था।

सेना को सैल्यूट, राजनीति से ऊपर उठकर एकता का संदेश

जय हिंद यात्रा ने एक बार फिर यह दिखाया कि देश की सेना केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि गौरव और एकता का प्रतीक है। ग्वालियर की इस पहल ने देशवासियों को एकजुट होकर वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

ग्वालियर में ‘जय हिंद’ यात्रा के जरिए सेना को सलाम: कांग्रेस ने दिखाई देशभक्ति, ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Gwalior, MP

यात्रा में शामिल कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सेना के शौर्य को नमन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से शहर गूंज उठा। रैली में शामिल लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली महिला शक्ति—कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर हाथों में लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस सेना के सम्मान में हमेशा अग्रणी रही है: विधायक सतीश सिकरवार

विधायक सतीश सिकरवार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी देश की सेना को सर्वोच्च सम्मान देती आई है और आगे भी देती रहेगी। यह यात्रा हमारे सैनिकों के सम्मान और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है।"

ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की थी। इन हमलों में कई आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए थे। पाकिस्तान की ओर से नागरिक इलाकों में की गई गोलाबारी का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया था और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया था।

सेना को सैल्यूट, राजनीति से ऊपर उठकर एकता का संदेश

जय हिंद यात्रा ने एक बार फिर यह दिखाया कि देश की सेना केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि गौरव और एकता का प्रतीक है। ग्वालियर की इस पहल ने देशवासियों को एकजुट होकर वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-congress-showed-a-patriotic-operation-to-the-heroes-of/article-22086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.