- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 'तय समय सीमा में पूरा हो संत रविदास मंदिर का निर्माण कार्य', मोहन यादव ने दिए ये निर्देश
'तय समय सीमा में पूरा हो संत रविदास मंदिर का निर्माण कार्य', मोहन यादव ने दिए ये निर्देश
Sagar, MP
सागर के बड़तूमा में 101 करोड़ की लागत से बन रहे संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का सीएम मोहन यादव ने जायजा लिया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर के बड़तूमा में 101 करोड़ की लागत से बन रहे संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. बड़तूमा में मुख्यमंत्री ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मंदिर निर्माण की सराहना की. उन्होंने संत रविदास मंदिर के मॉडल का अवलोकन कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संत रविदास मंदिर निर्माण पर आधारित वीडियो भी देखा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को परिष्कृत करने, सहेजने और सामाजिक समरसता में संतों की भूमिका से लोगों को परिचित कराने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से संत रविदास मंदिर का आज विशाल आकार दिखने लगा है.
तय समय में हो काम पूरा
संत रविदास मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मंदिर निर्माण का सारा कार्य तय समय सीमा में पूरा होना चाहिए. सीएम मोहन यादव ने कहा कि "मंदिर और संग्रहालय आस्था के साथ दुनिया भर के लिए भारत की महान संत परम्परा और संत रविदास के जीवन से परिचित कराने वाला केंद्र बनेगा. संत रविदास के जीवन मूल्यों और विरासत को विशाल मंदिर और संग्रहालय के जरिए दुनिया भर में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. संत रविदास के समानता और ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से लोगों को परिचित कराना मुख्य ध्येय होगा."

बगैर लोहे के नागर शैली में बनेगा मंदिर
मंदिर निर्माण के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि रविदास मंदिर बगैर लोहे के तैयार किया जा रहा है. 66 फीट ऊंचे मंदिर को बंसी पहाड़ के लाल पत्थर से नागर शैली में बनाया जा रहा है. मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्थ मंडप का सड़क से 5 फीट ऊंचा आधार बनने के बाद नक्काशी वाले पत्थर के 72 स्तंभ लगाए जाएंगे. जिस पर मंदिर का ऊपरी ढांचा बनाया जाएगा. मंदिर के आसपास 4 गैलरियों का निर्माण किया जाएगा. जिसमें संत रविदास के जीवन को विस्तार से बताया जाएगा. विशाल पुस्तकालय भवन में संत रविदास के दर्शन और आध्यात्म्य से जुड़ी किताबें होंगी.

11 एकड़ में बन रहा भव्य मंदिर और संग्रहालय
सागर शहर से लगे मकरोनिया नगरपालिका के वार्ड 18 बड़तूमा में 11 एकड़ में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर में 9 हजार वर्गफीट में मंदिर, 15 हजार वर्गफीट में संग्रहालय, 11 हजार वर्गफीट में 100 बिस्तर वाला डोरमेट्री, 12 हजार वर्गफीट में 12 कमरों वाला भक्त निवास, करीब 10 हजार वर्गफीट में पुस्तकालय और संगत हॉल, 2152 वर्गफीट में कैफेटेरिया, 2905 वर्गफीट में पवित्र जल कुंड सहित संत रविदास मंदिर परिसर का निर्माण चल रहा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए