आगरा-मुंबई हाईवे पर कंटेनर ने कुचला 5 गायों को, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Shajapur, MP

शाजापुर जिले के तराना थाना क्षेत्र में सोमवार रात आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम सनकोटा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक सड़क पर घुसी पांच गायों को रौंद दिया।

 घटना के समय कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसी कंटेनर ने ग्राम बंजारी के पास एक बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में 54 वर्षीय बद्रीलाल (पिता कालूराम) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

ग्रामीणों में गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने राजमार्ग पर बैठकर लगभग ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान करीब 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। नारेबाजी के बीच कुछ वाहन चालकों से झूमाझटकी भी हुई। इस सबके बीच एक राहगीर का वीडियो बनाते समय मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर देर से पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी और नगरपालिका वाहन लेकर मृत गायों के शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। तराना एसडीएम बृजेश सक्सेना और एसडीओपी भविष्य भास्कर के समझाने के बाद ही जाम खुल पाया। एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह 10 बजे हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाएगा तथा आवारा गायों को गौशाला में भेजने का इंतजाम किया जाएगा।

पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोग बार-बार इस मार्ग पर आवारा गायों से हो रहे हादसों की शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द गौशाला बनाकर मवेशियों को वहां भेजना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आगरा-मुंबई हाईवे पर कंटेनर ने कुचला 5 गायों को, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Shajapur, MP

 घटना के समय कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसी कंटेनर ने ग्राम बंजारी के पास एक बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में 54 वर्षीय बद्रीलाल (पिता कालूराम) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

ग्रामीणों में गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने राजमार्ग पर बैठकर लगभग ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान करीब 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। नारेबाजी के बीच कुछ वाहन चालकों से झूमाझटकी भी हुई। इस सबके बीच एक राहगीर का वीडियो बनाते समय मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर देर से पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी और नगरपालिका वाहन लेकर मृत गायों के शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। तराना एसडीएम बृजेश सक्सेना और एसडीओपी भविष्य भास्कर के समझाने के बाद ही जाम खुल पाया। एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह 10 बजे हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाएगा तथा आवारा गायों को गौशाला में भेजने का इंतजाम किया जाएगा।

पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोग बार-बार इस मार्ग पर आवारा गायों से हो रहे हादसों की शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द गौशाला बनाकर मवेशियों को वहां भेजना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-container-crushed-5-cows-on-agra-mumbai-highway/article-33258

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.