2 हजार किलो फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, महाशिवरात्रि पर 7 समुंदर से लाए गये पुष्प

Ujjain, MP

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. गोल्डेन महल की तरह दिखेगा गर्भगृह.

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 2000 किलो विदेशी फूलों से भव्य पुष्प सज्जा की जा रही है. इसके लिए बेंगलुरु के मशहूर पुष्प सज्जा कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी के नेतृत्व में 40 सदस्यों की टीम उज्जैन पहुंची है. वहीं, 7 समुंदर पार से लाए गए सुंदर फूलों को हवाई जहाज से उज्जैन लाया गया है.

गोल्डेन महल की तरह सजेगा गर्भगृह

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर करीब 30 लाख रुपये की लागत से पुष्प सज्जा की जा रही है. जिसमें थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और भारत के विभिन्न राज्यों से फूल मंगाए गए हैं. इस साज सज्जा में करीब 30 प्रकार के फूलों का उपयोग किया जा रहा है. मंगलवार सुबह से ही कलाकारों ने मंदिर परिसर में सजावट का कार्य शुरू कर दिया है, जो रात तक पूरा हो जाएगा. इन फूलों से नंदी हॉल और गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जिसे गोल्डन महल का रूप दिया जाएगा.

साज सज्जा में जुटे हैं 40 कलाकार

पुष्प सज्जा कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया कि "हम हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में पुष्प सज्जा करते हैं. इस बार भी हमारे दल में बाबू, आनंद कुमार, वेंकटेश, बाबाजी सहित 40 कलाकार शामिल हैं. हमने तिरुपति बालाजी सहित देश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सज्जा की है."

Mahakaleshwar flower Decoration
गोल्डेन महल की तरह सजेगा महाकाल गर्भगृह 
 
सफेद और पीले फूलों का विशेष उपयोग

श्रद्धालु आनंद कुमार ने बताया कि "विदेशी फूलों को फ्लाइट के माध्यम से इंदौर लाया गया और वहां से वाहनों के जरिए उज्जैन मंदिर तक पहुंचाया गया. इस बार विशेष रूप से सफेद और पीले रंग के फूलों का उपयोग किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे. पुष्प सज्जा न केवल नंदी हॉल और गर्भगृह तक सीमित है बल्कि शिखर और परिसर के अन्य मंदिर भी सजाए जा रहे हैं.

2000 kg flowers foreign decoration
2000 किलो विदेशी फूलों से सज रहा महाकालेश्वर 
 
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर की यह भव्य पुष्प सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सौंदर्य का अद्भुत संगम होगी. भक्तों का आना-जाना पहले से ही शुरू हो गया है और रात तक यहां भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

2 हजार किलो फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, महाशिवरात्रि पर 7 समुंदर से लाए गये पुष्प

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 2000 किलो विदेशी फूलों से भव्य पुष्प सज्जा की जा रही है. इसके लिए बेंगलुरु के मशहूर पुष्प सज्जा कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी के नेतृत्व में 40 सदस्यों की टीम उज्जैन पहुंची है. वहीं, 7 समुंदर पार से लाए गए सुंदर फूलों को हवाई जहाज से उज्जैन लाया गया है.

गोल्डेन महल की तरह सजेगा गर्भगृह

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर करीब 30 लाख रुपये की लागत से पुष्प सज्जा की जा रही है. जिसमें थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और भारत के विभिन्न राज्यों से फूल मंगाए गए हैं. इस साज सज्जा में करीब 30 प्रकार के फूलों का उपयोग किया जा रहा है. मंगलवार सुबह से ही कलाकारों ने मंदिर परिसर में सजावट का कार्य शुरू कर दिया है, जो रात तक पूरा हो जाएगा. इन फूलों से नंदी हॉल और गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जिसे गोल्डन महल का रूप दिया जाएगा.

साज सज्जा में जुटे हैं 40 कलाकार

पुष्प सज्जा कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया कि "हम हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में पुष्प सज्जा करते हैं. इस बार भी हमारे दल में बाबू, आनंद कुमार, वेंकटेश, बाबाजी सहित 40 कलाकार शामिल हैं. हमने तिरुपति बालाजी सहित देश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सज्जा की है."

Mahakaleshwar flower Decoration
गोल्डेन महल की तरह सजेगा महाकाल गर्भगृह 
 
सफेद और पीले फूलों का विशेष उपयोग

श्रद्धालु आनंद कुमार ने बताया कि "विदेशी फूलों को फ्लाइट के माध्यम से इंदौर लाया गया और वहां से वाहनों के जरिए उज्जैन मंदिर तक पहुंचाया गया. इस बार विशेष रूप से सफेद और पीले रंग के फूलों का उपयोग किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे. पुष्प सज्जा न केवल नंदी हॉल और गर्भगृह तक सीमित है बल्कि शिखर और परिसर के अन्य मंदिर भी सजाए जा रहे हैं.

2000 kg flowers foreign decoration
2000 किलो विदेशी फूलों से सज रहा महाकालेश्वर 
 
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर की यह भव्य पुष्प सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सौंदर्य का अद्भुत संगम होगी. भक्तों का आना-जाना पहले से ही शुरू हो गया है और रात तक यहां भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-court-of-baba-mahakal-decorated-with-2-thousand-kilograms/article-11622

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.