- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान गिरने से मजदूर की मौत, JCB से निकाला ग...
ग्वालियर में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान गिरने से मजदूर की मौत, JCB से निकाला गया शव
Gwalior, MP
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। एक पुराने जर्जर मकान की छत को तोड़ते समय वह अचानक भरभराकर गिर गई और नीचे काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान राजेंद्र किरार के रूप में हुई है, जो हजीरा थाना क्षेत्र का निवासी था।
यह दर्दनाक घटना ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुराने मकान की छत को हटाने का कार्य चल रहा था, तभी उसका एक पिलर टूटकर राजेंद्र पर आ गिरा। वह मलबे में पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नगर निगम और राहत दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को मलबे से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
राजेंद्र की हाल ही में शादी हुई थी और वह परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए रोजी-रोटी की तलाश में काम कर रहा था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण हुआ।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए