बैडमिंटन खेलते-खेलते डॉक्टर की मौत, लाख प्रयास के बाद भी नहीं बची जान

INDORE, MP

इंदौर के मशहूर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव का बैडमिंटन खेलने के दौरान हार्ट अटैक से निधन. घटना से साथी डॉक्टर स्तब्ध.

जिले के मशहूर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. जहां बैडमिंटन खेलने के दौरान डॉक्टर को सांस लेने में प्रॉब्लम हुई, कुछ देर के बाद वे बेसुध होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीपीआर से नहीं हुआ कोई फायदा

डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव (64) रोजाना की तरह सायाजी क्लब में अन्य डॉक्टरों के साथ बैडमिंटन खेलने गए थे. इसी दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. थोड़ी ही देर बाद वे बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े. फौरन डॉक्टर विक्रम गुप्ता और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर दिया. लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

डॉक्टर की पत्नी और बेटे स्वीडन में

जानकारी के अनुसार, मृतक आई स्पेशलिस्ट अनुराग श्रीवास्तव की पत्नी मशहूर डाइटीशियन हैं. उनके बड़े बेटे का स्वीडन में स्टार्टअप है, जहां उनकी पत्नी बेटे की मदद के लिए गई थीं. वहीं उनके छोटे बेटे प्रांजल भी डॉक्टर हैं. वे घटना के समय भोपाल में थे.

लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर अधिक जानकारी देते हुए हार्ट स्पेशलिस्ट विनीत पांडे ने कहा, " हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसका एक महत्वपूर्ण कारण दिनचर्या में बदलाव और अत्यधिक तनाव भी है. इन्हीं वजहों से युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बैडमिंटन खेलते-खेलते डॉक्टर की मौत, लाख प्रयास के बाद भी नहीं बची जान

INDORE, MP

जिले के मशहूर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. जहां बैडमिंटन खेलने के दौरान डॉक्टर को सांस लेने में प्रॉब्लम हुई, कुछ देर के बाद वे बेसुध होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीपीआर से नहीं हुआ कोई फायदा

डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव (64) रोजाना की तरह सायाजी क्लब में अन्य डॉक्टरों के साथ बैडमिंटन खेलने गए थे. इसी दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. थोड़ी ही देर बाद वे बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े. फौरन डॉक्टर विक्रम गुप्ता और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर दिया. लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

डॉक्टर की पत्नी और बेटे स्वीडन में

जानकारी के अनुसार, मृतक आई स्पेशलिस्ट अनुराग श्रीवास्तव की पत्नी मशहूर डाइटीशियन हैं. उनके बड़े बेटे का स्वीडन में स्टार्टअप है, जहां उनकी पत्नी बेटे की मदद के लिए गई थीं. वहीं उनके छोटे बेटे प्रांजल भी डॉक्टर हैं. वे घटना के समय भोपाल में थे.

लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर अधिक जानकारी देते हुए हार्ट स्पेशलिस्ट विनीत पांडे ने कहा, " हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसका एक महत्वपूर्ण कारण दिनचर्या में बदलाव और अत्यधिक तनाव भी है. इन्हीं वजहों से युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-death-of-a-doctor-playing-badminton-did-not-survive/article-12642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.