- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला श्रद्धालु की मौत, परिवार में छाया मातम
महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला श्रद्धालु की मौत, परिवार में छाया मातम
Chatarpur, MP
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला सुनवाहा गांव की रहने वाली थी।
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में मध्यप्रदेश के छतरपुर की एक महिला श्रद्धालु भी शामिल थी। छतरपुर जिला प्रशासन महिला श्रद्धालु हुकम वाई लोधी के परिजनों से मिलने पहुंचा है। महिला की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।
बताते चलें, प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, मौतों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हादसे का बाद मंजर काफी भयावह था, कोई अपनों को ढूंढ रहा था तो किसी का सामान खो गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए