मंडला में ट्रक की टक्कर से 11 वर्षीय मासूम की मौत, 30 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन

Mandla, MP

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 साल के मासूम की जान चली गई। अंजनिया क्षेत्र में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक बच्चे को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

हेयर सैलून से लौट रहा था बच्चा, मोड़ पर हुआ हादसा

मृतक की पहचान सरई टोला निवासी दिनेश यादव के बेटे सोनू यादव के रूप में हुई है। सोनू रविवार शाम अंजनिया के एक हेयर सैलून से बाल कटवाकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सरईटोला मार्ग के मोड़ पर डोलोमाइट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बच्चा ट्रक के नीचे फंस गया और उसे लगभग 30 मीटर तक घसीटा गया।

कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, अस्पताल में मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्चे का शरीर कमर से नीचे पूरी तरह कुचल गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंजनिया के अस्पताल में रखा गया है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने वाहन किया जब्त

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है। अंजनिया चौकी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

दादी के साथ रहता था मासूम सोनू, माता-पिता नागपुर में करते हैं काम

जानकारी के अनुसार, सोनू के माता-पिता नागपुर में मजदूरी करते हैं। वह सरई टोला में अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके सोमवार तक अंजनिया पहुंचने की संभावना है।

ग्रामीणों में आक्रोश, मोड़ पर सुरक्षा उपायों की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और ट्रैफिक को लेकर लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सरईटोला मार्ग पर मोड़ काफी खतरनाक है और वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वहां स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मंडला में ट्रक की टक्कर से 11 वर्षीय मासूम की मौत, 30 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन

Mandla, MP

टक्कर के बाद ट्रक बच्चे को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

हेयर सैलून से लौट रहा था बच्चा, मोड़ पर हुआ हादसा

मृतक की पहचान सरई टोला निवासी दिनेश यादव के बेटे सोनू यादव के रूप में हुई है। सोनू रविवार शाम अंजनिया के एक हेयर सैलून से बाल कटवाकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सरईटोला मार्ग के मोड़ पर डोलोमाइट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बच्चा ट्रक के नीचे फंस गया और उसे लगभग 30 मीटर तक घसीटा गया।

कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, अस्पताल में मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्चे का शरीर कमर से नीचे पूरी तरह कुचल गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंजनिया के अस्पताल में रखा गया है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने वाहन किया जब्त

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है। अंजनिया चौकी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

दादी के साथ रहता था मासूम सोनू, माता-पिता नागपुर में करते हैं काम

जानकारी के अनुसार, सोनू के माता-पिता नागपुर में मजदूरी करते हैं। वह सरई टोला में अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके सोमवार तक अंजनिया पहुंचने की संभावना है।

ग्रामीणों में आक्रोश, मोड़ पर सुरक्षा उपायों की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और ट्रैफिक को लेकर लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सरईटोला मार्ग पर मोड़ काफी खतरनाक है और वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वहां स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-death-of-an-old-man-injured-in-the-collision/article-26024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.