- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देवास में भीषण सड़क हादसा: मां, बेटे और बहू की मौत; धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे सभी
देवास में भीषण सड़क हादसा: मां, बेटे और बहू की मौत; धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे सभी
Dewas, MP
मध्यप्रदेश के देवास जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मां, बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा नेशनल हाईवे-52 पर बेडामऊ गांव के पास उस समय हुआ जब कार सवार धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सुनीता पुरोहित (55 वर्ष), अभिषेक पुरोहित (35 वर्ष) और उनकी पत्नी नेहा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सीहोर जिले के बोरखेड़ा नसरुल्लागंज के निवासी थे। नेहा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही पास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों लोकेश और अमितेश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत इंदौर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बताया गया है कि सभी लोग राजस्थान से धार्मिक यात्रा करके लौट रहे थे।
ग्रामीणों की तत्परता ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे दो लोगों की जान बच सकी। इस हादसे ने एक बार फिर खराब सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए