गुना में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, बारिश में तिरपाल डालकर हुआ अंतिम संस्कार – मुक्तिधाम में नहीं है टीन शेड

Guna, MP

मध्य प्रदेश के गुना जिले के ग्राम सतनपुर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग हजरत सिंह अहिरवार की सांप के काटने से मौत हो गई। दुखद बात यह रही कि बारिश के कारण मुक्तिधाम में टीन शेड ना होने की वजह से परिजनों को शव को तिरपाल से ढंककर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीण तिरपाल पकड़कर खड़े रहे और चिता को भीगने से बचाते रहे।

मृतक हजरत सिंह अहिरवार अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 1 बजे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें शरीर में जलन और दर्द महसूस हुआ, तब उन्होंने परिजनों को जगाया।

अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

परिजन पहले उन्हें गांव के डॉक्टर के पास ले गए, फिर वहां से उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांप के डर से पूरी रात बारिश में रहे परिजन

परिजनों ने बताया कि सांप घर में ही कहीं छिप गया था, जिससे डर के मारे पूरा परिवार पूरी रात घर के बाहर, बारिश में ही खड़ा रहा। अगले दिन सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया गया, तब जाकर परिवार घर में लौट सका।

मुक्तिधाम में नहीं है टीन शेड, तिरपाल में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां बारिश के बीच कोई स्थायी छाया की व्यवस्था नहीं थी। मजबूरी में तिरपाल लगाकर चिता तैयार की गई। ग्रामीणों ने तिरपाल पकड़कर चिता को भीगने से बचाया।

ग्रामीणों ने उठाए बुनियादी सुविधाओं पर सवाल

गांववालों ने कहा कि मुक्तिधाम में वर्षों से टीन शेड या स्थायी इंतजाम की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बारिश में अंतिम संस्कार करना चुनौती बन जाता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुना में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, बारिश में तिरपाल डालकर हुआ अंतिम संस्कार – मुक्तिधाम में नहीं है टीन शेड

Guna, MP

मृतक हजरत सिंह अहिरवार अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 1 बजे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें शरीर में जलन और दर्द महसूस हुआ, तब उन्होंने परिजनों को जगाया।

अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

परिजन पहले उन्हें गांव के डॉक्टर के पास ले गए, फिर वहां से उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांप के डर से पूरी रात बारिश में रहे परिजन

परिजनों ने बताया कि सांप घर में ही कहीं छिप गया था, जिससे डर के मारे पूरा परिवार पूरी रात घर के बाहर, बारिश में ही खड़ा रहा। अगले दिन सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया गया, तब जाकर परिवार घर में लौट सका।

मुक्तिधाम में नहीं है टीन शेड, तिरपाल में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां बारिश के बीच कोई स्थायी छाया की व्यवस्था नहीं थी। मजबूरी में तिरपाल लगाकर चिता तैयार की गई। ग्रामीणों ने तिरपाल पकड़कर चिता को भीगने से बचाया।

ग्रामीणों ने उठाए बुनियादी सुविधाओं पर सवाल

गांववालों ने कहा कि मुक्तिधाम में वर्षों से टीन शेड या स्थायी इंतजाम की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बारिश में अंतिम संस्कार करना चुनौती बन जाता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-death-of-the-elderly-due-to-snake-bite-in/article-28191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.