- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा थाने में गरमाया विवाद: पूर्व विधायक ने CSP को कहा ‘असंवेदनशील’, महिला अधिकारी ने दिया करारा जवा...
रीवा थाने में गरमाया विवाद: पूर्व विधायक ने CSP को कहा ‘असंवेदनशील’, महिला अधिकारी ने दिया करारा जवाब
Rewa, MP
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को एक बेहद तनावपूर्ण स्थिति तब उत्पन्न हो गई, जब पूर्व विधायक और भाजपा नेता केपी त्रिपाठी ने थाने के भीतर ही महिला पुलिस अधिकारी CSP रितु उपाध्याय से बदसलूकी की।
उन्होंने न सिर्फ अधिकारी को “असंवेदनशील औरत” कहकर अपमानित किया, बल्कि अपने समर्थकों के साथ मिलकर माहौल को आक्रामक बना दिया।
पूरा मामला चोरहटा थाने का है, जहां पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और थाने के भीतर ही सीएसपी रितु उपाध्याय को फटकारते हुए बोले – “मेरी नजरों से दूर हो जाओ”। इस पर जब सीएसपी ने उन्हें “तमीज से बात करने” की नसीहत दी, तो माहौल और बिगड़ गया।
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि विधायक समर्थकों ने सीएसपी की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिससे थाने में अफरातफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख थाना प्रभारी आशीष मिश्रा को बीच-बचाव में आना पड़ा। वे बार-बार हाथ जोड़कर भाजपा नेताओं और समर्थकों से शांत रहने की अपील करते रहे और उन्हें “दादा-दादा” कहते नजर आए।
थाना परिसर में भीड़ के बेकाबू होने पर CSP को मुख्य द्वार के भीतर सुरक्षित किया गया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग थाने में घुस आए और बहस का सिलसिला चलता रहा।
यह घटना न केवल महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की गंभीर मिसाल है, बल्कि पुलिस प्रतिष्ठान के भीतर की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी कई सवाल खड़े करती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए