गर्लफ्रेंड के साथ होटल में बर्थडे मनाने पहुंचा डॉक्टर, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़कर दोनों को पीटा

मंदसौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मंदसौर के होटल में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, देर रात जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मंदसौर शहर में बुधवार देर रात पति, पत्नी और वोका मामला अचानक सड़क से लेकर होटल तक चर्चा का विषय बन गया। नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के गलियारे में चीख-पुकार शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया और वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। बताया जा रहा है कि शामगढ़ निवासी जुल्फिकार अली अपनी महिला मित्र के साथ समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो गुस्से में आपा खो बैठी। होटल के कमरे के भीतर ही पहले बहस हुई और फिर थप्पड़ चलने लगे। वहां मौजूद होटल स्टाफ भी बीच-बचाव की कोशिश करता नजर आया लेकिन मामला हाथ से निकल चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर महिला के बाल पकड़ लिए और उसे कमरे से बाहर खींचते हुए सीढ़ियों तक ले गई। वीडियो में भी झूमा-झटकी साफ दिखाई दे रही है। पत्नी का भाई भी जुल्फिकार अली के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आया। होटल के बाहर उस समय काफी लोग जमा हो गए थे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे तो कुछ ने पुलिस को सूचना दी। हालात अचानक इतने खराब हो गए कि होटल में ठहरे दूसरे लोग भी कमरे से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि प्रेमिका को पहली मंजिल से नीचे तक घसीटा गया। इस दौरान होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले जाया गया। बाद में मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक चलाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मनाने मंदसौर आया था। गुरुवार को महिला का जन्मदिन बताया जा रहा था, इसी वजह से दोनों होटल में रुके थे। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि महिला का कुछ महीने पहले अपने पति से तलाक हो चुका है और इस पूरे विवाद में डॉक्टर का नाम पहले से सामने आता रहा है। हालांकि पुलिस ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ लौट गई, जबकि डॉक्टर और उसकी महिला मित्र देर रात मंदसौर से रवाना हो गए। शहर में इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2026 By Rohit.P

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में बर्थडे मनाने पहुंचा डॉक्टर, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़कर दोनों को पीटा

मंदसौर (म.प्र.)

मंदसौर शहर में बुधवार देर रात पति, पत्नी और वोका मामला अचानक सड़क से लेकर होटल तक चर्चा का विषय बन गया। नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के गलियारे में चीख-पुकार शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया और वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। बताया जा रहा है कि शामगढ़ निवासी जुल्फिकार अली अपनी महिला मित्र के साथ समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा तो गुस्से में आपा खो बैठी। होटल के कमरे के भीतर ही पहले बहस हुई और फिर थप्पड़ चलने लगे। वहां मौजूद होटल स्टाफ भी बीच-बचाव की कोशिश करता नजर आया लेकिन मामला हाथ से निकल चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर महिला के बाल पकड़ लिए और उसे कमरे से बाहर खींचते हुए सीढ़ियों तक ले गई। वीडियो में भी झूमा-झटकी साफ दिखाई दे रही है। पत्नी का भाई भी जुल्फिकार अली के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आया। होटल के बाहर उस समय काफी लोग जमा हो गए थे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे तो कुछ ने पुलिस को सूचना दी। हालात अचानक इतने खराब हो गए कि होटल में ठहरे दूसरे लोग भी कमरे से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि प्रेमिका को पहली मंजिल से नीचे तक घसीटा गया। इस दौरान होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले जाया गया। बाद में मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक चलाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मनाने मंदसौर आया था। गुरुवार को महिला का जन्मदिन बताया जा रहा था, इसी वजह से दोनों होटल में रुके थे। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि महिला का कुछ महीने पहले अपने पति से तलाक हो चुका है और इस पूरे विवाद में डॉक्टर का नाम पहले से सामने आता रहा है। हालांकि पुलिस ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ लौट गई, जबकि डॉक्टर और उसकी महिला मित्र देर रात मंदसौर से रवाना हो गए। शहर में इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-doctor-came-to-the-hotel-with-his-girlfriend-to/article-52866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.