झूठे तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंत: पैसों की बारिश का वादा निभा न सका तांत्रिक, दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

Khandwa, MP

एक तांत्रिक द्वारा तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसों की बारिश कराने का झांसा देना आखिरकार उसकी जान ले बैठा। झूठे वादों से गुस्साए दो युवकों ने उसकी पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

तांत्रिक पर था पैसे डबल करने और बीमारी ठीक करने का दावा

पुलिस के अनुसार, मृतक रामचंद्र पटेल खुद को तांत्रिक बताता था और पैसे डबल करने, बीमारी ठीक करने जैसे दावे करता था। उसने कैलाश भास्कर और उसके दोस्त आदित्य दांगोडे को भी अपने झांसे में लिया। इन युवकों ने उसके कहने पर 50 हजार रुपए नकद, एक बकरा और शराब तक दी थी।

वादा झूठा निकला, युवकों ने ले ली जान

काफी समय गुजर जाने के बाद भी न तो पैसे दोगुना हुए और न ही आदित्य के पिता का लकवा ठीक हुआ, जिससे दोनों युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। वे रामचंद्र को जामली फाटा के पास सुनसान इलाके में ले गए और वहीं पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।

हत्या का 24 घंटे में खुलासा

घटना की सूचना रविवार को पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स की मदद से पुलिस ने कैलाश और आदित्य को हिरासत में लिया, जहां उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

'आज तक नहीं हुई पैसों की बारिश'

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई बार तांत्रिक को अलग-अलग चीजें दीं लेकिन "आज तक पैसों की बारिश नहीं हुई"। उन्होंने कहा कि तांत्रिक ने सिर्फ झूठा दिलासा और ठगी की, इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

झूठे तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंत: पैसों की बारिश का वादा निभा न सका तांत्रिक, दो युवकों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

Khandwa, MP

तांत्रिक पर था पैसे डबल करने और बीमारी ठीक करने का दावा

पुलिस के अनुसार, मृतक रामचंद्र पटेल खुद को तांत्रिक बताता था और पैसे डबल करने, बीमारी ठीक करने जैसे दावे करता था। उसने कैलाश भास्कर और उसके दोस्त आदित्य दांगोडे को भी अपने झांसे में लिया। इन युवकों ने उसके कहने पर 50 हजार रुपए नकद, एक बकरा और शराब तक दी थी।

वादा झूठा निकला, युवकों ने ले ली जान

काफी समय गुजर जाने के बाद भी न तो पैसे दोगुना हुए और न ही आदित्य के पिता का लकवा ठीक हुआ, जिससे दोनों युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। वे रामचंद्र को जामली फाटा के पास सुनसान इलाके में ले गए और वहीं पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।

हत्या का 24 घंटे में खुलासा

घटना की सूचना रविवार को पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स की मदद से पुलिस ने कैलाश और आदित्य को हिरासत में लिया, जहां उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

'आज तक नहीं हुई पैसों की बारिश'

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई बार तांत्रिक को अलग-अलग चीजें दीं लेकिन "आज तक पैसों की बारिश नहीं हुई"। उन्होंने कहा कि तांत्रिक ने सिर्फ झूठा दिलासा और ठगी की, इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-dreadful-end-of-false-system-mantra-could-not-fulfill-the/article-24537

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.