- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी के सिर पर तवे से किया हमला, हाथ भी तोड़ा
शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी के सिर पर तवे से किया हमला, हाथ भी तोड़ा
Sagar, MP
सागर जिले के खुरई के गांधी वार्ड में शराब के नशे में पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सागर जिले के खुरई नगर के गांधी वार्ड में शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू हिंसा का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, ब्रजेश अहिरवार नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी रूपा अहिरवार पर रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके एक हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की।
रूपा अहिरवार ने बताया कि उसका पति सुबह से ही शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहा था। उसने घर का बना खाना और दूध फेंक दिया, राशन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जला दिए, और कपड़े प्रेस करने वाली आयरन को पत्थर से कुचलकर तोड़ दिया। जब पत्नी ने उसकी हरकतों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया।

सर पर मारा तबा
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए