- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जमीनी विवाद बना हत्या की वजह, बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
जमीनी विवाद बना हत्या की वजह, बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
Singrauli, MP
चितरंगी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में ज़मीनी विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। 65 वर्षीय भागीरथी सिंह की उनके ही पड़ोसियों ने खेत में ले जाकर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की इस वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया।
पुलिस के अनुसार, भागीरथी सिंह अपने घर में थे तभी चार लोगों का एक गुट उन्हें जबरन घर से उठाकर खेत में ले गया। वहां उनके सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या के आरोप में चार लोगों की पहचान हुई है — लक्षनधारी सिंह गौड़, दुधनाथ सिंह गौड़, अर्जुन उर्फ पिंटू सिंह गौड़ और देवनाथ सिंह गौड़। चारों आरोपी पड़रिया गांव के ही निवासी हैं और घटना के बाद से फरार हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। चितरंगी थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए